
'इतिहास के सबसे असफल नेता सफलता के मूल मंत्र सिखा रहे...', बीजेपी का राहुल गांधी पर तंज
AajTak
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, जब से राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाले हैं, तब से कांग्रेस की स्थिति खराब हो गई है. कांग्रेस के 140 साल के इतिहास में सबसे असफल नेता गुजरात गए और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें सफलता के मूल मंत्र सिखा रहे हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने तंज कसा है और गुजरात में पार्टी की हार के लिए राहुल गांधी को ही जिम्मेदार बताया है. बीजेपी का कहना था कि राहुल को यह समझना चाहिए कि कांग्रेस की चुनावी हार के लिए वे ही जिम्मेदार हैं. बीजेपी का कहना था कि राहुल ने पहले संवैधानिक संस्थाओं, फिर सरकार और मीडिया पर लगातार आरोप लगाए और अब उन्होंने (राहुल) अपने ही लोगों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया.
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे. शनिवार को दूसरे दिन उन्होंने अहमदाबाद में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान राहुल बेहद सख्त नजर आए और उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को हटाने की अपील की जो गुप्त रूप से बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. राहुल ने कहा, यदि 30-40 लोगों को भी हटाना पड़े तो हटा देना चाहिए और जो लोग बीजेपी के लिए गुप्त रूप से काम कर रहे हैं, उन्हें बाहर कर देना चाहिए.
राहुल गांधी की टिप्पणी की बीजेपी ने आलोचना की और कांग्रेस पर अपनी विफलताओं का दोष दूसरों पर डालने का आरोप लगाया. बीजेपी ने राहुल से जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया.
'जब से राहुल और उनकी मां ने पार्टी की कमान संभाली है...'
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, जब से राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी पार्टी की कमान संभाले हैं, तब से कांग्रेस की स्थिति खराब हो गई है. कांग्रेस के 140 साल के इतिहास में सबसे असफल नेता गुजरात गए और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कर उन्हें सफलता के मूल मंत्र सिखा रहे हैं. हालांकि, यह पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन उनके बयान निश्चित रूप से कांग्रेस की आंतरिक दुर्दशा और उनकी बिगड़ती मानसिक स्थिति की ओर इशारा करते हैं.
'ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिलेगा'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










