
'इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं?', कोविड में जान गंवाने वाली नर्स को मुआवजा नहीं मिलने पर HC की महाराष्ट्र सरकार को फटकार
AajTak
याचिका में महाराष्ट्र सरकार के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें पुणे के रहने वाले सुधाकर पवार के मुआवजे के दावे को खारिज कर दिया गया था. सुधाकर ससून अस्पताल में नर्स के रूप में काम करने वाली अनीता राठौड़ (पवार) के पति हैं. अनीता की अप्रैल 2020 में कोविड काल के दौरान मृत्यु हो गई थी.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कोविड काल के दौरान जान गंवाने वाली पुणे की एक नर्स के परिवार को मुआवजा देने से इनकार करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को कड़ी फटकार लगाई. जस्टिस जीएस कुलकर्णी और एफपी पूनीवाला की बेंच इस याचिका पर सुनवाई कर रही थी.
याचिका में महाराष्ट्र सरकार के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें पुणे के रहने वाले सुधाकर पवार के मुआवजे के दावे को खारिज कर दिया गया था. सुधाकर ससून अस्पताल में नर्स के रूप में काम करने वाली अनीता राठौड़ (पवार) के पति हैं. अनीता की अप्रैल 2020 में कोविड काल के दौरान मृत्यु हो गई थी.
अनीता को मिला 'कोविड शहीद' का दर्जा
बेंच ने कहा कि अनीता के पति ने अपनी याचिका में बताया है कि उनकी पत्नी पूरी तरह स्वस्थ थीं लेकिन कोविड मरीजों के इलाज के दौरान वह बेहद तनाव में थीं. बेंच ने कहा कि अनीता राठौड़ हेल्थ वॉरियर्स की उस टीम का हिस्सा थीं जिसने अस्पताल में कोविड मरीजों की देखभाल करने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाला. हॉस्पिटल एंड ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने उन्हें 'कोविड शहीद' का दर्जा भी दिया.
याचिका में दिया सरकारी रेजोल्यूशन का हवाला
जस्टिस कुलकर्णी ने कहा, 'उन परिस्थितियों में अनीता ने मरीजों की देखभाल करते हुए और ड्यूटी से अधिक समय तक काम करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया.' याचिका में 29 मई, 2020 के राज्य सरकार के उस रेजोल्यूशन (GR) का हवाला दिया गया, जिसमें उन सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया था, जिनकी महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के समर्थन में ड्यूटी करते हुए मृत्यु हो गई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










