
इटावा कथावाचक कांड: 19 बवाली गिरफ्तार, 13 गाड़ियां सीज, गांव में फोर्स तैनात... 'अहीर रेजीमेंट' और 'यादव महासभा' के उपद्रव के बाद एक्शन में पुलिस
AajTak
Etawah Clash Update: अब तक 19 बवाली गिरफ्तार किए जा चुके हैं. 13 गाड़ियां सीज की गई हैं. इसके साथ ही दांदरपुर गांव में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है. वहीं, वीडियो में कैद हुए बवालियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.
इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र के गांव दांदरपुर में बीते गुरुवार को भारी बवाल हुआ. गांव में घुसने से रोकने पर 'अहीर रेजीमेंट' और 'यादव महासभा' के लोगों ने पुलिसवालों पर पथराव किया. अपने बचाव में पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इस घटना के बाद इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. फिलहाल, पुलिस ने बवालियों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब तक 19 बवाली गिरफ्तार किए जा चुके हैं. 13 गाड़ियां सीज की गई हैं. इसके साथ ही दांदरपुर गांव में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है. वहीं, वीडियो में कैद हुए बवालियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि 26 जून को बकेवर थाना क्षेत्र इलाके में एकत्रित हुई हजारों की भीड़ में दूसरे जिलों से भी लोग आए थे.
ये भी पढ़ें- सैकड़ों गाड़ियां, जाति विशेष के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस से हिंसक झड़प... इटावा के कथावाचक कांड वाले गांव में कैसे हुआ बवाल?
बताते चलें कि पिछले दिनों दांदरपुर गांव में यादव कथावाचक मुकुट मणि यादव और उसके सहयोगी संत कुमार यादव के साथ मारपीट की गई थी. संत यादव की चोटी भी काट दी गई थी. आरोप ब्राह्मण समाज के लोगों पर लगा था. पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया था. दूसरी तरफ अब कथावाचक और उनके सहयोगी के खिलाफ भी फर्जी आधार कार्ड और धोखेबाजी का केस दर्ज किया गया है. शिकायत गांव के रहने वाले जय प्रकाश तिवारी द्वारा की गई थी. इस घटना के बाद से यादव और ब्राह्मण संगठन आमने-सामने हैं. इस कड़ी में गुरुवार को यादव संगठन के लोग गांव में घुसने का प्रयास कर रहे थे. रोकने पर पर पुलिस से उनकी झड़प हो गई.
फिलहाल, कल हुए बवाल के बाद पुलिस के द्वारा सभी से अपील की गई है सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, टिप्पणी, अफवाह, भ्रामक खबर प्रसारित करने एवं सामाजिक माहौल खराब करने, लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ने का प्रयास न करें. अन्यथा ऐसा करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं है, कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है, उपद्रव करने वाले 19 लोगों को पकड़ा गया है. 13 गाड़ियों पर भी एमबीएक्ट एक्ट के तहत करवाई की गई है. फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. गांव में फोर्स तैनात है.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








