
इजारयल में फिर शुरू हुआ PM नेतन्याहू का विरोध, तेल अवीव में जुटे हजारों प्रदर्शनकारी
AajTak
पिछले लंबे समय से सरकार के खिलाफ इजरायली विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि पिछले साल हमास के हमले के बाद इन पर रोक लग गई थी, जो अब एक बार फिर से शुरू हो गए हैं. हजारों इजरायली तेल अवीव में एकत्र हुए और पीएम नेतन्याहू पर देश की सुरक्षा को खराब करने और फिर से चुनाव कराने की मांग की.
गाजा में हमास के खिलाफ चल रहे युद्ध के बीच शनिवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. हजारों इजरायली तेल अवीव में एकत्र हुए और पीएम नेतन्याहू पर देश की सुरक्षा को खराब करने और फिर से चुनाव कराने की मांग की. दरअसल, पिछले लंबे समय से सरकार के खिलाफ इजरायली विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि पिछले साल हमास के हमले के बाद इन पर रोक लग गई थी, जो अब एक बार फिर से शुरू हो गए हैं.
वहीं कुछ समय पहले किए गए जनमत सर्वेक्षणों में भी नेतन्याहू के लिए कम समर्थन दिखने को मिला है. लोग सत्ता परिवर्तन की मांग रहे हैं. इस कड़ी में शनिवार रात को तेल अवीव चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए. हालांकि इस बार लोग 2023 में देखी गई भीड़ की तुलना में बहुत कम थे.
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग ढोल बजाकर अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे थे और इजरायली झंडे लहरा रहे थे. उनके हाथों में कई स्लोगन लिखे कार्डबोर्ड भी नजर आए. इस दौरान नोम अलोन नाम के युवक ने कहा कि जिस सरकार ने 7 अक्टूबर को हमें छोड़ दिया, वह तब से हर दिन हमें छोड़ रही है. उत्तरी और दक्षिणी (सीमाओं) से निकाले गए लोगों, पीड़ितों के परिवारों, रिजर्विस्टों, बंधकों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया.
उन्होंने बताया कि उनका भाई एक सैनिक था और हमास घुसपैठियों से एक इजरायली शहर को खाली कराने की कोशिश में मारा गया. उन्होंने मंच से कहा, "बदलने और ठीक करने की शक्ति हमारे हाथ में है. इस सरकार को घर जाने की जरूरत है. अभी!" इस दौरान भीड़ ने चिल्लाकर उसे उत्तर दिया, "अभी! अभी!"
गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के रिश्तेदारों का भी प्रदर्शन

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











