
इजरायल-हमास की जंग में ईरान कैसे बीच में आया? देखें वारदात
AajTak
7 अक्टूबर 2023... यही वो तारीख़ थी, जब ठीक साल भर पहले फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास ने एकाएक इज़रायल पर हमला कर ऐसा क़त्ल-ए-आम मचाया कि दुनिया सन्नाटे में आ गई. ज़मीं से लेकर आसमान के रास्ते हमास के लड़ाकों ने इज़रायल पर धावा बोला और बेगुनाहों की इतनी लाशें बिछाईं कि मौत और वहशत की उन तस्वीरों से सिर्फ इज़रायल ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया सिहर उठी. देखिए वारदात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











