
इजरायल से जंग के बीच अचानक ओमान पहुंचे ईरान के 3 एयरक्राफ्ट्स, क्या है वजह?
AajTak
इजरायल और ईरान में युद्ध शुरू हुए एक सप्ताह हो चुके हैं लेकिन संघर्षविराम के लिए शांति का कोई प्रयास नजर नहीं आ रहा है. इसी बीच ईरान के सरकारी विमान ओमान में लैंड हुए हैं. माना जा रहा है कि ईरान बैक चैनल डिप्लोमैसी कर रहा है.
इजरायल के साथ चल रहे संघर्ष के बीच ईरान के तीन अन्य विमान ओमान के मस्कट के लिए रवाना हो चुके हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि ईरान ओमान के जरिए इजरायल के साथ सीक्रेट डिप्लोमेसी का रास्ता भी अपना रहा है. इससे पहले बुधवार को भी ईरान के तीन सरकारी विमान ओमान पहुंचे थे.
अब शुक्रवार को खबर है कि साहा एयरलाइंस के दो बोइंग 737 और मेराज एयर का एक एयरबस ए320 ईरानी हवाई क्षेत्र से मस्कट, ओमान के लिए रवाना हो गए हैं.
बुधवार को जो तीन विमान ओमान पहुंचे थे उनके बारे में ईरान ने कहा था कि इसमें राजनयिक प्रतिनिधिमंडल सवार हैं. हालांकि, बाद में ईरान ने अपने बयान को वापस ले लिया था.
बुधवार को जो तीन विमान मस्कट पहुंचे, उनमें ईरानी राष्ट्रपति का मुख्य विमान और दो अन्य सरकारी विमान शामिल थे. ईरानी विमानों में दो एयरबस A321s और एक एयरबस A340 शामिल था.
इन विमानों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया लेकिन लोगों ने कहना शुरू किया कि ईरान ओमान के जरिए शांति वार्ता की कोशिश कर रहा है. कुछ लोगों ने कहा कि शायद ईरान का नेतृत्व इसमें सवार होकर देश छोड़ रहा हो.
ओमान में ईरानी विमानों का जाना ऐसे वक्त में हो रहा है जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची शुक्रवार को जेनेवा में यूरोपीय संघ के नेताओं के साथ हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








