
इजरायल ने बेरूत के रिहायशी इलाकों में किए हवाई हमले, 18 की मौत, 92 घायल
AajTak
इजरायल ने गुरुवार की रात बेरूत के डाउनटाउन शहर में कई हवाई हमले किए. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के अनुसार, ये हमला रास एल नबेह, अल-नुवैरी के आसपास के इलाकों को निशाना बनाकर किया गया. इस हमले में 18 लोग मारे गए और 92 घायल हो गए.
इजरायल ने गुरुवार की रात बेरूत के डाउनटाउन शहर में कई हवाई हमले किए. इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) के अनुसार, ये हमला रास एल नबेह, अल-नुवैरी के आसपास के इलाकों को निशाना बनाकर किया गया. इस हमले में 18 लोग मारे गए और 92 घायल हो गए.
IDF ने कुछ ही मिनटों में कई रॉकेट दागे. स्थानीय लोगों ने हमले के बाद वीडियो बनाया, जिसमें इमारत से धुआं निकलता हुआ देखा गया और शहर में हर तरफ एंबुलेंस के सायरन की आवाज गूंज रही थी. ये हमला घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर किया गया. हमले में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है.
लेबनान में अब तक 2,169 लोगों की मौत लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले दिनों इजरायल के हवाई हमले में लेबनान में 28 लोगों की मौत हो गई और 113 लोग घायल हो गए. युद्ध की शुरुआत से अब तक लेबनान में 2,169 लोगों की जान चल गई और 10,212 लोग घायल हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में हिजबुल्लाह के संपर्क और समन्वय इकाई का प्रमुख वाफिक सफा टारगेट पर था. IDF दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह आतंकवादी ढांचे के खिलाफ ग्राउंड लेवल पर छापेमारी कर रही है.
IDF ने छापेमारी में कई हथियार बरामद किए इस छापेमारी के दौरान IDF ने हिज्बुल्लाह आतंकवादी ढांचे को नष्ट कर दिया. साथ ही हथियारों को नष्ट करने की भी खबर है. सैनिकों ने लगभग 800 सैन्य जैकेट और सैकड़ों हथियार बरामद किए हैं. छापेमारी में ग्रेनेड, विस्फोटक, एके-47 जैसे हथियार बरामद किए गए हैं. सेना ने नागरिक घरों के अंदर रखे हथियारों के बक्से पाए, जिनमें गोला-बारूद और एक कोर्नेट मिसाइल लांचर रखा गया था. इसके अलावा दर्जनों तैयार मिसाइलें थीं, जो गैलिली में इजरायली समुदायों को टारगेट करने के लिए तैयार थीं. IDF ने गुरुवार सुबह लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर गोलीबारी की.
इजरायली सेना ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर गोलीबारी की UNIFIL के अनुसार, इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने गुरुवार सुबह लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर गोलीबारी की. इजरायल डिफेंस फोर्सेस की गोलाबारी में इजरायल और लेबनान के बीच तैनात यूएन (यूनाइटेड नेशंस) पीस कीपर घायल हो गए. इजरायल और लेबनान के बीच के एरिया को ब्लू लाइन के नाम से जाना जाता है. ये एक बफर जोन है जहां यूएन फोर्स तैनात है. इस गोलीबारी के बाद नाराज इटली ने इजरायल के सामने विरोध जताया है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







