
इजरायल के इस बंदरगाह के लिए अडानी ने क्यों लगाई इतनी बड़ी बोली, सुनकर पीछे हट गईं बाकी कंपनियां
AajTak
अडानी समूह की एक कंपनी ने इजरायल के दूसरे सबसे बड़े बंदरगाह हाइफा को खरीद लिया. यह सौदा 1.18 अरब डॉलर में हुआ. अडानी समूह की कंपनी ने इजरायल की एक स्थानीय कंपनी गैडोट समूह के साथ मिलकर यह अधिग्रहण किया था.
अडानी ग्रुप (Adani Group) ने बीते हफ्ते इजरायल के सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक हाइफा पोर्ट (Haifa Port) का अधिग्रहण किया था. इस बंदरगाह को 1.18 अरब डॉलर में खरीदा गया था. अब इजरायल की मीडिया इस सौदे को रणनीतिक कदम बता रही है.
इजरायल के अखबार डेली हाआरेतज (daily Ha'aretz) की रिपोर्ट में कहा गया कि हाइफा बंदरगाह की नीलामी प्रक्रिया में भारतीय कंपनी अडानी और उसकी निकटतम प्रतिस्पर्धी कंपनी के बीच बोली की कीमत में अंतर से पता चलता है कि इस सौदे के लिए पैसे बहुत मायने नहीं रखते थे.
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने इजरायल के गैडोट ग्रुप (Gadot Group) के साथ संयुक्त रूप से हाइफा बंदरगाह के निजीकरण का टेंडर जीता था.
बता दें कि हाइफा बंदरगाह इजरायल का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह है.
इस कंसोर्शियम (Consortium) में अडानी कंपनी की 70 फीसदी जबकि गैडोट ग्रुप की 30 फीसदी की हिस्सेदारी होगी.
रिपोर्ट में कहा गया है, अडानी पोर्ट्स ने बंदरगाह के लिए 3.1 अरब शेकेल (1.18 अरब डॉलर) की पेशकश की थी. यह इजरायल सरकार की उम्मीदों से अधिक बड़ी कीमत है. इसे देखकर ऐसा लगता है, जैसे अडानी कह रहे हो, एक तरफ हो जाओ, यह रणनीतिक सौदा है और हमारे लिए कीमत का अधिक महत्व नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









