
इजरायल के आगे जंग में बेदम हुआ हमास, मुस्लिम देशों ने खींचे हाथ तो अब प्रोपेगेंडा वीडियो का सहारा
AajTak
जिस गाजा में इजरायल पिछले 13 दिन में 8000 से ज्यादा बम गिरा चुका है, वहां से इजरायल को एक नहीं बल्कि तीन आतंकी संगठन चुनौती दे रहे हैं. हालत ये है कि फिलिस्तीन के समर्थन में खड़े होकर भी इस्लामिक देश ऐसा कोई कदम नहीं उठा पाए, जिससे गाजा में इजरायल की बमबारी को रोका जा सके. इन सबके बीच बेदम होता हमास प्रोपेगेंडा वीडियो का बम छोड़कर अपनी रही बची आतंकी ताकत दिखाने की नुमाइश करने लगा.
इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. इन 13 दिन के युद्ध के बाद इजरायल के दम के आगे हमास का आतंक बेदम नजर आने लगा है. सबको लगता है कि हमास ही सिर्फ इजरायल के खिलाफ जंग छेड़े हुए हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. जिस गाजा में इजरायल पिछले 13 दिन में 8000 से ज्यादा बम गिरा चुका है, वहां से इजरायल को एक नहीं बल्कि तीन आतंकी संगठन चुनौती दे रहे हैं.
हमास, फिलिस्तीनी इस्लामिक जेहाद और पॉप्युलर रेजिस्टेंस कमेटी नाम के तीन आतंकी संगठन, जिनका मकसद है इस्लामिक फिलिस्तीन को गाजा, वेस्टबैंक और इजरायल के भीतर फैलाकर बनाना. इसके अलावा आतंक का ही एक मोर्चा लेबनान बॉर्डर पर हिज्बुल्लाह नाम के आतंकी संगठन ने इजरायल के खिलाफ खोल रखा है. लेकिन इजरायल ने सबकी बोलती बंद कर दी है.
हालत ये है कि फिलिस्तीन के समर्थन में खड़े होकर भी इस्लामिक देश ऐसा कोई कदम नहीं उठा पाए, जिससे गाजा में इजरायल की बमबारी को रोका जा सके. इन सबके बीच बेदम होता हमास प्रोपेगेंडा वीडियो का बम छोड़कर अपनी रही बची आतंकी ताकत दिखाने की नुमाइश करने लगा.
प्रोपेगेंडा वीडियो क्यों जारी करने लगा हमास?
जो आतंकी संगठन हमास एक तरफ इजरायल की बमबारी से दुनिया भर में मदद मांगने भाग रहा है. वो युद्ध के तेरहवें दिन अचानक निशाना साधते और हथियार दिखाते अपना प्रोपेगेंड वीडियो क्यों जारी करने लगा?
इस सवाल को समझने के लिए आपको देखना होगा कि हमास आखिर अपने प्रचार के प्रोपेगेंडा वाले वीडियो से दिखाना क्या चाह रहा है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










