
'इजरायल और ईरान की यात्रा से बचें भारतीय', मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच केंद्र की एडवाइजरी
AajTak
विदेश मंत्रालय ने ईरान और इजरायल के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और सभी भारतीयों को अगली सूचना तक ईरान या इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी है.
विदेश मंत्रालय ने ईरान और इजरायल के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और सभी भारतीयों को अगली सूचना तक ईरान या इजरायल की यात्रा न करने की सलाह दी है. मंत्रालय ने ईरान और इजरायल में मौजूद भारतीयों से अनुरोध किया है कि वे भारतीय दूतावास के साथ संपर्क में रहें और अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं.
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर भारतीयों से अगली सूचना तक ईरान और इजराइल की यात्रा करने से बचने को कहा. यह एडवाइजरी उन रिपोर्ट्स के बीच जारी की गई है जिनमें कहा जा रहा है कि ईरान अगले 48 घंटों के भीतर इजरायल पर हमला कर सकता है.
'दूतावास के साथ संपर्क में रहें भारतीय'
मंत्रालय ने उन भारतीयों से भारतीय दूतावास के साथ संपर्क में रहने और अपना रजिस्ट्रेशन कराने का अनुरोध किया है जो वर्तमान में ईरान या इजरायल में रह रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा, 'उनसे यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतें और अपनी गतिविधियों को न्यूनतम तक सीमित रखें.'
इजरायल पर हमला कर सकता है ईरान
इससे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ईरान द्वारा जानकारी दिए गए एक व्यक्ति का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया कि ईरान अगले 48 घंटों के भीतर इजरायल पर हमला बोल सकता है. रिपोर्ट में कहा गया कि ईरान इजरायल पर हमले के राजनीतिक जोखिमों का आकलन कर रहा है. दोनों देशों के बीच तनाव जब अपने चरम पर पहुंच गया था जब एक हमले में सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास की एक इमारत ध्वस्त हो गई थी.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







