
इजरायल और ईरान का तनाव दुनिया के लिए कैसे बनता जा रहा शिया-सुन्नी की जंग का अखाड़ा?
AajTak
इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इजरायली सेना का कहना है कि ईरानी हमले का जवाब दिया जाएगा. इस बीच इजरायल और ईरान के बीच तनाव से मध्य पूर्व में शिया और सुन्नी के बीच भी संघर्ष बढ़ने का खतरा बढ़ गया है.
बीते कुछ महीनों से मध्य पूर्व जंग का अखाड़ा बना हुआ है. गाजा में हमास और इजरायल के बीच तो छह महीने से जंग चल ही रही है. इस बीच अब ईरान और इजरायल के बीच भी युद्ध का खतरा बढ़ गया है.
ईरान ने 14 अप्रैल की रात को इजरायल पर 300 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया था. इजरायल का दावा है कि उसने ईरान से आईं 99 फीसदी मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया है. ईरान का कहना है कि उसका मकसद पूरा हो गया है और अब और हमला करने की जरूरत नहीं है. लेकिन इजरायल का कहना है कि ईरानी हमले का जवाब दिया जाएगा.
ईरान ने ये हमला 1 अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क में उसके कॉन्सुलेट पर हुई एयरस्ट्राइक के जवाब में किया था. कॉन्सुलेट पर हुए हमले में ईरानी सेना के टॉप कमांडर की मौत हो गई थी.
इस हमले पर इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि हम जो वक्त चुनेंगे, उसी समय जवाब देंगे.
इन सबके बीच अब ईरान और इजरायल का तनाव अब क्षेत्रीय संघर्ष के अलावा शिया और सुन्नी की लड़ाई में भी तब्दील होता नजर आ रहा है. सुन्नी बहुल खाड़ी देश शिया बहुल ईरान के हमले की न सिर्फ निंदा कर रहे हैं, बल्कि अमेरिका और इजरायल का साथ भी दे रहे हैं.
मध्य पूर्व में शिया-सुन्नी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










