
इजरायल-ईरान जंग के बीच खामेनेई के पुराने ट्वीट्स वायरल, दे रहे थे अच्छे पति बनने के टिप्स
AajTak
अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. उनके पुराने X पोस्ट भी खंगाले जा रहे हैं. ऐसे वक्त उनके कई पुराने पोस्ट वायरल हो रहे हैं.लोग उसकी चर्चा कर रहे हैं.ये ट्वीट्स उनके रोजमर्रा के जीवन, विचारों और रिश्तों को लेकर हैं, खामेनई की शख्सियत का अलग चेहरे देखने को मिलता है.
दुनिया इस वक्त एक बेहद खतरनाक मोड़ पर खड़ी है, जहां ईरान और इजरायल के बीच जंग और तेज हो रही है. इस बीच अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में सबसे ज्यादा जिस शख्स का नाम लिया जा रहा है, वह हैं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई. 85 साल के खामेनेई न सिर्फ ईरान की धार्मिक और राजनीतिक सत्ता के केंद्र में हैं, बल्कि उनके एक फैसले से पूरे पश्चिम एशिया का संतुलन बदल सकता है.
ऐसे वक्त अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. उनके पुराने X पोस्ट भी खंगाले जा रहे हैं. उनके पुराने पोस्ट वायरल हो रहे हैं.लोग उसकी चर्चा कर रहे हैं.ये ट्वीट्स उनके रोजमर्रा के जीवन, विचारों और रिश्तों को लेकर हैं, खामेनई की शख्सियत का अलग चेहरे देखने को मिलता है.
उनका एक ट्वीट इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए सुझाव देते नजर आ रहे हैं. 2013 में किए गए इन ट्वीट्स में खामेनेई ने रिश्तों को लेकर पुरुषों को सलाह दी थी. उन्होंने लिखा था कि आप अपनी पत्नी पर सारे काम नहीं छोड़ सकते और फिर उसकी आलोचना करें. चाहे वह एक वैज्ञानिक हो या राजनीतिज्ञ, परिवार में वह अब भी एक फूल है.
देखें पोस्ट
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि पुरुष की जिम्मेदारी है कि वह महिला की जरूरतों और भावनाओं को समझे और उसकी भावनात्मक स्थिति को नजरअंदाज न करे.
इन ट्वीट्स को पढ़कर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने खामेनेई को 'फेमिनिस्ट' करार दे दिया. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि आयतुल्ला को अब फुल टाइम मैरिज काउंसलर बन जाना चाहिए. वहीं एक अन्य ने लिखा कि पार्ट टाइम सुप्रीम लीडर, फुल टाइम बुक रिव्यूअर और मैरिज काउंसलर.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











