
इंस्टाग्राम पर लव, ब्लैकमेलिंग और मर्डर... दिल दहला देगा 52 साल की औरत के प्यार का खूनी अंजाम
AajTak
सोशल मीडिया के इस जमाने में फिल्टर की रंगारंग तस्वीरें अलग-अलग प्लेटफॉ़र्म पर पोस्ट करना एक आम बात है. लेकिन ऐसी तस्वीरें किसी की मौत की वजह बन सकती हैं, ये आम बात नहीं है. और इसी वजह है कि ये केस हाल के दिनों की सबसे अजीब और चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्रीज में से एक है.
सोशल मीडिया का दौर है और फिल्टर का फैशन. ऐसे फिल्टर सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जो बच्चे को जवान और जवान को बूढ़ा बना दें. ऐसे ही फिल्टर का सहारा लेकर यूपी की रहने वाली चार बच्चों की मां सोशल मीडिया के मैदान में उतर गई. उसकी खूबसूरत तस्वीरें देखकर एक नौजवान को उस महिला से इश्क हो गया. लेकिन जब उस महिला के असली चेहरे की रंगत सामने आई तो ये इश्क खूनी वारदात में तब्दील हो गया.
52 साल की रानी देवी की पहली और दूसरी तस्वीर देखने पर एक में आप मेकअप और फिल्टर का कमाल देख सकते हैं. उसकी एक तस्वीर बिल्कुल सामान्य है, जैसे किसी इंसान की आम तस्वीर होती है. लेकिन उसकी दूसरी तस्वीर में फिल्टर में लगा है. जिसमें वो बिल्कुल अलग और जवान दिख रही है. रानी देवी की यही दो तस्वीरें और एक तस्वीर में लगा फिल्टर इफेक्ट ही उसकी मौत की वजह बन गई. यकीनन ये सुन कर आप हैरान रह जाएंगे.
यकीन मानिए जब रानी देवी के कत्ल के मामले की जांच कर रही यूपी की मैनपुरी पुलिस को भी पहली बार ये बात पता चली थी, तो वो भी सोच में पड़ गई थी. लेकिन अपनी गिरफ्तारी के बाद कातिल ने खुद ही अपनी जुबान से पुलिस को ये सच्चाई बताई थी.
सोशल मीडिया के इस जमाने में फिल्टर की रंगारंग तस्वीरें अलग-अलग प्लेटफॉ़र्म पर पोस्ट करना एक आम बात है. लेकिन ऐसी तस्वीरें किसी की मौत की वजह बन सकती हैं, ये आम बात नहीं है. और इसी वजह है कि ये केस हाल के दिनों की सबसे अजीब और चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्रीज में से एक है. इस मर्डर मिस्ट्री की शुरुआत 11 अगस्त को तब हुई, जब मैनपुरी के खरपरी इलाके में एक रजबाहे के पास पुलिस को एक महिला की लाश मिली.
उस लाश को देख कर किसी ने फोन पर मैनपुरी पुलिस को इसकी इत्तिला दी. मौके पर पहुंची पुलिस को लाश तो मिली, लेकिन उसके पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे मरने वाली महिला की पहचान हो पाती. हालांकि मौके पर एक मोबाइल फोन जरूर पड़ा मिला. लेकिन उस मोबाइल फोन का सिम कार्ड गायब था. अब पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ-साथ मरने वाली महिला की पहचान पता करने की कोशिश शुरू कर दी.
इस कोशिश में पुलिस ने मैनपुरी के अलावा आस-पास के जिलों से भी लापता 50 साल के आस-पास की किसी महिला के बारे में पता करने की कोशिश की और इस कोशिश में उसे पहली कामयाबी मिली. पुलिस को पता चला कि यूपी के ही फर्रुखाबाद की रहने वाली 52 साल की एक महिला रानी देवी पिछले करीब 10 दिनों से अपने घर से गायब है और घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई है. पुलिस ने अब तक लाश का अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन उसकी तस्वीरें मौजूद थीं. और बस इसी आधार पर मरने वाली महिला की पहचान हो गई. घरवालों ने बताया कि हां, तस्वीर रानी देवी की ही है. वो रानी देवी जो शादीशुदा थी और जिसके चार बच्चे थे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








