
इंसान या जानवर... अतीक अहमद के दफ्तर में मिले खून के धब्बे किसके? FSL रिपोर्ट से हुआ खुलासा
AajTak
पुलिस कस्टडी में मारे गए माफिया डॉन अतीक के दफ्तर में मिले खून को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. FSL की ओर से पुलिस को मिली रिपोर्ट में बताया गया है कि यह इंसानी खून है. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कुछ ड्रग एडिक्ट को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि यहां ये नशेबाजी करने आते थे.
पुलिस कस्टडी में मारे गए माफिया डॉन अतीक के दफ्तर में मिले खून को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. FSL की ओर से पुलिस को मिली रिपोर्ट में बताया गया है कि यह इंसान का ही खून है. इस मामले में पुलिस ने कुछ ड्रग एडिक्ट को उठाया है. इन ड्रग एडिक्ट्स को चोट भी लगी हुई है. बताया जा रहा है कि ये ड्रग एडिक्ट अतीक के दफ्तर में सरिया चोरी करने और खाने पीने जाते थे.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सड़क से सटे इस दफ्तर में हाल फिलहाल में ज्यादातर मीडियाकर्मी रिपोर्ट करने के लिए आते थे. अतीक से जुड़े लोग यहां पर आएं, इसकी संभावना लगभग न के बराबर है.
नशेड़ी इस दफ्तर में शाम के वक्त आते थे- पुलिस
पुलिस का कहना है की इस खाली पड़े अतीक के दफ्तर में कुछ ऑटो ड्राइवर और शाम के वक्त नशेड़ी बैठते थे. हम ने कुछ नशेड़ियों को पकड़ा है, जिन्हें चोट लगी है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पता किया जा रहा है कि कहीं सरिया चोरी करने की कोशिश में तो नशेड़ी अतीक के इस दफ्तर में दाखिल नहीं हुए थे.
हालांकि, ये सब प्रयागराज पुलिस के दावे हैं और इसी एंगल वो तफ्तीश को आगे बढ़ा रहे हैं. मगर, दफ्तर में मिला इंसानी खून है किसका ये अभी पूरी तरह क्लियर नहीं हुआ है, जांच जारी है.
खून से सना दुपट्टा और चाकू मिला था

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










