
इंश्योरेंस पॉलिसी सेटलमेंट करने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, एक शख्स से तो 1 करोड़ 60 लाख की ठगी
AajTak
UP News: साइबर सेल गौतमबुद्धनगर ने गाजियाबाद के भोपुरा से 10 महिलाओं समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों पर आरोप है कि कुछ दिन पहले एनटीपीसी के रिटायर्ड कर्मचारी से पॉलिसी सेटलमेंट के नाम पर 1 करोड़ 60 लाख की ठगी की थी.
उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस और साइबर सेल ने फर्जी कॉल सेंटर से इंश्योरेंस पॉलिसी सेटलमेंट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पॉलिसी रिन्यू करने का झांसा देकर ये लोग उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देते थे. इस गैंग में लड़कियां भी शामिल हैं.
साइबर सेल गौतमबुद्धनगर और नोएडा सेक्टर-113 पुलिस ने यह खुलासा किया है. इस मामले में फर्जी कॉल सेंटर खोलकर इंश्योरेंस पॉलिसी सेटलमेंट करने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग की 10 युवतियां समेत कुल 16 ठगों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 16 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद की गई है. इन लोगों ने कुछ दिन पहले एनटीपीसी के रिटायर्ड कर्मचारी से पॉलिसी सेटलमेंट को लेकर 1 करोड़ 60 लाख की ठगी की थी.
इस मामले में नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि थाना सेक्टर-113 में एनटीपीसी के रिटायर्ड कर्मचारी ने मामला दर्ज कराया था कि पॉलिसी सेटेलमेंट के नाम पर उनके साथ करीब 1 करोड़ 60 लाख की ठगी हुई हैं. मामला दर्ज कर पुलिस तुरंत आरोपियों की तलाश में जुट गई. जांच के दौरान इस गैंग के कॉल सेंटर के बारे में पता चला, जहां गाजियाबाद के भोपुरा से आरोपियों को दबोचा गया.
ये आरोपी फर्जी कॉल सेंटर खोलकर फर्जी सिम मोबाइल से लोगों को पॉलिसी सेटलमेंट और पॉलिसी रिन्यू के नाम पर झांसा देकर शिकार बनाते थे. अब तक ये कई राज्यों के अलग-अलग जिलों के दर्जनों लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










