
इंफ्लूएंसर प्रिया सिंह पर गाड़ी चढ़ाने वाले 3 आरोपियों को मिली जमानत, प्रेमी ने की थी कुचलने की कोशिश!
AajTak
ठाणे में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर प्रिया सिंह को गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को ठाणे जिला एवं सत्र न्यायालय में न्यायाधीश प्रियंका धूमल ने 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है. आरोपियों ने अपनी जमानत याचिका में कहा कि इस मामले में सभी धाराएं जमानती हैं और पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की जरूरत नहीं है.
मुंबई से सटे ठाणे इलाके में नशे में चूर महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पेरेशन के एमडी के बेटे अश्वजित गायकवाड़ ने अपनी प्रेमिका प्रिया सिंह को कार से कुचलकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की थी.
इस मामले में मुंबई पुलिस ने रोमिल पाटिल, विश्वजीत और सागर शेडगे को पकड़ा था और अब रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अब जानकारी आ रही है कि कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है.
न्यायिक हिरासत के बाद मिली जमानत
पुलिस ने तीनों आरोपियों को ठाणे जिला एवं सत्र न्यायालय में न्यायाधीश प्रियंका धूमल की अदालत के समक्ष पेश किया था. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों से अभी कुछ पूछताछ बाकी है. इसलिए 10 दिन की पुलिस हिरासत दी जानी चाहिए, लेकिन अदालत ने उन्हें तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
इसके बाद आरोपियों के अधिवक्ता बाबा शेख द्वारा एक आवेदन दायर करने के बाद उन्हें जमानत दे दी. आरोपियों ने अपनी याचिका में कहा कि इस मामले में सभी धाराएं जमानती हैं और पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की जरूरत नहीं है.
ठीक से नहीं लिखी FIR

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










