
इंदौर में WhatsApp पर शेयर किया बच्चों का अश्लील Video, 60 साल का आरोपी गिरफ्तार
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रिक्शा चालक को पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने ई-रिक्शा से बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने का काम करता है. पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. उससे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रिक्शा चालक को पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने ई-रिक्शा से बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने का काम करता है. पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. उससे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में अश्लील वीडियो विदेश में शूट बताया जा रहा है.
इंदौर पुलिस के साइबर सेल के इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा ने बताया कि आरोपी की उम्र 60 साल है. वो ई-रिक्शा चालक है. उसने व्हाट्सएप के जरिए बच्चों से जुड़ी तीन पोर्न क्लिप शेयर की थीं. इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसने आरोपी ने अपने मोबाइल फोन फॉर्मेट कर दिया था. लेकिन पुलिस ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर डिलीट किए गए आपत्तिजनक वीडियो को रिकवर कर लिया.
विदेश में शूट किया गया है पोर्न वीडियो
इंस्पेक्टर ने बताया कि ये पोर्न वीडियो बच्चों के यौन शोषण से संबंधित हैं. पहली नजर में ऐसा लगता है कि इन्हें विदेश में शूट किया गया है. आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है. साइबर सेल ने स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखकर आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दे रही है. पुलिस आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहेगी. फिलहाल इस मामले की विस्तृत जांच जारी है.
सुप्रीम कोर्ट ने कृत्य को क्रूर करार दिया
बताते चलें कि नाबालिग बच्चों के साथ यौन गतिविधियों के संबंध में बनाए गए वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी की श्रेणी में आते हैं. इसमें वीडियो और तस्वीर दोनों शामिल है. इसको लेकर पिछले साल मद्रास हाई कोर्ट के एक फैसले पर आपत्ति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने क्रूर करार दिया था. मद्रास हाई कोर्ट ने अपने फैसले में चाइल्ड पोर्नोग्राफी को अपराध की श्रेणी में रखने से इनकार कर दिया था.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








