
इंदौर में दूषित पानी से 29वीं मौत का दावा, 62 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़का आक्रोश
AajTak
Indore Bhagirathpura Water Crisis: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार को एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद स्थानीय निवासियों और प्रशासन के बीच मौतों के आंकड़ों को लेकर विवाद गहरा गया है. जहां स्थानीय लोग एक महीने में 29 मौतों का दावा कर रहे हैं, वहीं सरकारी रिपोर्ट कुछ और ही कहानी बयां कर रही है.
इंदौर के भागीरथपुरा में पीने के पानी में सीवरेज मिलने से फैले डायरिया ने महामारी का रूप ले लिया है. बुधवार को 62 वर्षीय खूबचंद बंधैया की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है. परिजनों का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस और इलाज न मिलने के कारण उनकी जान गई.
इस मामले को मिलाकर स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि इलाके में एक महीने पहले शुरू हुए दूषित पीने के पानी से फैले डायरिया के कारण अब तक 29 लोगों की जान जा चुकी है.
हालांकि, राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच को सौंपी गई डेथ ऑडिट रिपोर्ट में बताया कि भागीरथपुरा में 16 लोगों की मौत पानी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या के कारण हो सकती है.
मृतक के परिवार वालों के अनुसार, भागीरथपुरा के रहने वाले खूबचंद बंधैया का उल्टी और डायरिया का इलाज चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया.
बंधैया के बेटे रोहित ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, "मेरे पिता पिछले 15-20 दिनों से दूषित पीने के पानी के कारण उल्टी और डायरिया से पीड़ित थे. हम उन्हें भागीरथपुरा के अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर ले गए, जहां उन्हें दवा दी गई. मंगलवार को हमारे घर पर उनकी मौत हो गई."
रोहित ने दावा किया कि उसने हेल्थ सेंटर के अधिकारियों से अपने पिता को अस्पताल में भर्ती करने का अनुरोध किया था, लेकिन उनके घर एंबुलेंस नहीं भेजी गई.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









