
इंदौर में कोरोना के मामले बढ़े, प्रशासन हुआ अलर्ट, जारी है वैक्सीनेशन
AajTak
इंदौर में कोरोना के बढ़ते मामलों से हड़कंप मच गया है. पिछले एक हफ्ते से मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बरतने के लिए आग्रह कर रहा है. इस बात का भी डर है कि कहीं कोरोना का नया स्ट्रेन ने तो दस्तक नहीं दे दी है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है. पिछले एक हफ्ते में देखा गया है मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना ने यू टर्न लिया है या फिर नए स्ट्रेन के साथ इंदौर में आया है. बीते 2 दिन की ही बात की जाए तो 89 और 95 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इन आंकड़ों के सामने आने के बाद इंदौर में प्रशासन एक बार फिर से सतर्क हो गया है. इंदौर में एक तरफ फ्रंट लाइन वर्कस को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ हर रोज पॉजिटिव मरीजों की संख्या एकाएक बढ़ने लगी है. जिसके चलते अंदेशा जताया जा रहा है कि कोरोना का कोई नया स्ट्रेन इंदौर में दस्तक दे चुका है. फिलहाल, नया स्ट्रेन कौन सा है इसकी जानकारी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी.
हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.







