
इंदौर: भागीरथपुरा में दूषित पानी का कहर, अब तक 3 की मौत, 150 से ज्यादा बीमार
AajTak
MP News: इंदौर में पानी की सप्लाई लगभग 80 किमी दूर खरगोन जिले के जलुद स्थित नर्मदा पंपिंग स्टेशन से की जाती है. आशंका जताई जा रही है कि पाइपलाइन में कहीं सीवरेज का पानी मिल जाने के कारण संक्रमण फैला है.
MP News: इंदौर के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा-1 के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से बीमार हुए सैकड़ों लोगों में से 2 महिलाओं समेत एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. सीमा और उर्मिला नाम की महिलाओं के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गंदा पानी पीने के बाद वह डिहाइड्रेशन का शिकार हुईं और उनकी मौत हो गई. वहीं कई लोग अभी भी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं. पूरे मामले में निगम के जिम्मेदार गायब है. खुद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनकी टीम पीड़ित लोगों के इलाज के लिए समूची व्यवस्था जुटाने में लगी है.
शहर के भागीरथपुरा में नर्मदा नदी और नालियों के दूषित पानी से फैली बीमारी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. क्षेत्र की दो महिलाओं की प्राइवेट अस्पतालों में शुक्रवार और शनिवार को मौत हो चुकी है, जबकि एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
हालांकि, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इन मौतों को दूसरी बीमारियों से जोड़ रहे हैं. लेकिन स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल हैं. इलाके में 24 दिसंबर से शुरू हुई उल्टी-दस्त की परेशानी अब तक करीब 150 लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है, जिनमें से 35 से अधिक मरीज सोमवार को ही अस्पताल पहुंचे हैं.
दरअसल, सोमवार शाम को जब 35 से अधिक मरीज निजी अस्पतालों में पहुंचे तो मामले ने तूल पकड़ा और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जानकरी लगते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को उपचार में किसी भी तरह की कमी न रहने के निर्देश दिए. उन्होंने दवाइयों, विशेषज्ञ डॉक्टरों और सभी आवश्यक संसाधनों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा.
दूसरी ओर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय देर रात वर्मा और त्रिवेणी अस्पताल पहुंचे, जहां 35 से अधिक मरीज भर्ती हैं. उन्होंने मरीजों से बात कर आश्वस्त किया कि इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी और जिन्होंने पहले पैसे जमा कराए थे, उनके पैसे वापस किए जाएंगे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







