
इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल आगे, पंजाब की दो लोकसभा सीट के रुझानों ने चौंकाया
AajTak
पंजाब की दो लोकसभा सीटों के नतीजे सबको चौंका रहे हैं. फरीदकोट (Faridkot) से इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह आगे हैं. वहीं खडूर साहिब (Khadoor Sahib) लोकसभा से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल आगे है.
लोकसभा चुनाव नतीजों से बीच पंजाब से आ रही खबरें हैरान करने वाली हैं. यहां की दो सीटों के रुझान सबको हैरत में डाल रहे हैं. इसमें फरीदकोट (Faridkot) और खडूर साहिब (Khadoor Sahib) लोकसभा क्षेत्र शामिल है. दोनों सीटों से आगे चल रहे उम्मीदवार खालिस्तान का खुलकर समर्थन करते हैं.
फरीदकोट से सरबजीत सिंह (Sarabjeet Singh Khalsa) आगे चल रहे हैं. वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे गार्ड बेअंत सिंह के बेटे हैं. वहीं दूसरी तरफ खडूर साहिब लोकसभा सीट से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) आगे है. दोनों निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं.
Faridkot चुनावी नतीजे फरीदकोट सीट की बात करें तो यहां सरबजीत सिंह अभी 58,323 वोटों से आगे है. उन्हें अबतक 2,05,024 वोट मिले हैं. वहीं आम आदमी पार्टी के करमजीत सिंह अनमोल को 1,46,701 वोट मिले हैं.
फरीदकोट सीट की बात करें तो यहां सरबजीत का मुकाबला तीन सिंगर्स से था. बीजेपी ने दिल्ली के सांसद हंसराज सिंह को यहां से उतारा था. वहीं कांग्रेस ने मोहम्मद सादिक और AAP ने करमजीत अनमोल को उतारा है. ये तीनों ही पंजाबी सिंगर हैं.
Khadoor Sahib के चुनावी नतीजे खडूर साहिब सीट की बात करें तो यहां अमृतपाल सिंह एक लाख वोटों से ज्यादा (1,20,718) से आगे चल रहा है. उसे अबतक 2,75,811 वोट मिल हैं. वहीं कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को अब तक 1,55,093 वोट मिले हैं.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










