
इंदिरा गांधी के लिए फ्लाइट हाईजैक करने वाले भोलानाथ पांडेय का निधन, बलिया से रहे थे विधायक
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बलिया के पूर्व विधायक भोलानाथ पांडेय का निधन हो गया है. भोलानाथ पांडेय से जुड़ा एक रोचक किस्सा है. दरअसल, साल 1978 में एक कथित घोटाले के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में रखा गया था. तब इंदिरा गांधी को छुड़ाने के नाम पर भोलानाथ पांडेय ने इंडियन एयरलाइन्स के एक विमान को हाईजैक कर लिया था.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बलिया के पूर्व विधायक भोलानाथ पांडेय का निधन हो गया है. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके लखनऊ स्थित आवास में रखा गया है. जानकारी के मुताबिक कल सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बता दें कि भोलानाथ पांडेय से जुड़ा एक रोचक किस्सा है. दरअसल, साल 1978 में एक कथित घोटाले के आरोप में इंदिरा गांधी को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में रखा गया था. तब इंदिरा गांधी को छुड़ाने के नाम पर भोलानाथ पांडेय ने इंडियन एयरलाइन्स के एक विमान को हाईजैक कर लिया था.
इस काम में भोलानाथ पांडेय के साथ उनके दोस्त देवेंदर नाथ पांडेय भी थे. दोनों ने मिलकर इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC 410 को 20 दिसंबर 1978 को हाईजैक किया था. इस हाईजैक के बाद उन्होंने इंदिरा गांधी को जेल से छोड़ने की मांग की थी.
भोलानाथ पांडेय ने संजय गांधी के ऊपर से भी सभी मामलों को हटाने की मांग भी रखी थी. जिस फ्लाइट को हाईजैक किया गया था, उसमें 132 लोग सवार थे. बोइंग 737 में सवार यात्रियों में इमरजेंसी के वक्त के दो पूर्व मंत्री, एके सेन और धरम बीर सिन्हा भी शामिल थे.
कलकत्ता से दिल्ली की फ्लाइट ने शाम में 5.45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. फ्लाइट को दिल्ली पहुंचने में 15 मिनट ही रह गए थे, तभी 15वीं पंक्ति में कुछ हलचल हुई. भोलानाथ पांडेय और देवेंदर नाथ पांडेय सीट से उठकर कॉकपिट के पास पहुंच गए. कॉकपिट में घुसने के बाद उन्होंने फ्लाइट कैप्टेन से अनाउंसमेंट कराया कि फ्लाइट को हाईजैक कर लिया गया है और वे दिल्ली की जगह पटना जा रहे हैं. इसके कुछ देर बाद कहा गया कि फ्लाइट वाराणसी जाएगी.
कुछ समय बाद फ्लाइट कैप्टन एमएन भट्टीवाला ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह घटना बहुत अजीब थी. पहले उन्होंने नेपाल चलने को कहा, फिर बांग्लादेश. दरअसल, वे स्कूल में पढ़ा भूगोल भूल गए थे. हाईजैकर्स ने तभी हिन्दी में भाषण देना शुरू कर दिया और खुद को यूथ कांग्रेस का सदस्य बताया. उन्होंने ये भी कहा कि वे अहिंसा में विश्वास रखते हैं और नुकसान नहीं पहुंचाएंगे. उन्होंने फ्लाइट में इंदिरा जिंदाबाद और संजय जिंदाबाद के नारे भी लगाए. कई पैसेंजर ने इस पर ताली भी बजाई.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






