
इंडोनेशियाः 7 माह बाद फटा माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी, 5KM ऊपर गया गुबार
AajTak
इंडोनेशिया का सबसे खतरनाक ज्वालामुखी माउंट सिनाबंग मंगलवार यानी 2 मार्च 2021 को एक बार फिर फट पड़ा. सात महीने बाद हुए इस विस्फोट में निकला राख का गुबार आसमान में पांच किलोमीटर की ऊंचाई तक गया. इंडोनेशिया के वॉल्कैनोलॉजी सेंटर के मुताबिक पिछले साल अगस्त महीने के बाद यह पहला इतना बड़ा विस्फोट है.
इंडोनेशिया का सबसे खतरनाक ज्वालामुखी माउंट सिनाबंग मंगलवार यानी 2 मार्च 2021 को एक बार फिर फट पड़ा. सात महीने बाद हुए इस विस्फोट में निकला राख का गुबार आसमान में पांच किलोमीटर की ऊंचाई तक गया. इंडोनेशिया के वॉल्कैनोलॉजी सेंटर के मुताबिक पिछले साल अगस्त महीने के बाद यह पहला इतना बड़ा विस्फोट है. (फोटोः रॉयटर्स) पिछले साल से ज्वालामुखी माउंट सिनाबंग (Volcano Mount Sinabung) में सक्रिय गतिविधियां देखी जा रही थीं. इसकी वजह से उत्तरी सुमात्रा प्रांत में दूसरे स्तर का उच्चतम अलर्ट जारी किया गया है. फिलहाल इस विस्फोट की वजह से अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. (फोटोः रॉयटर्स) इंडोनेशिया के वॉल्कैनोलॉजी एंड जियोलॉजिकल हजार्ड मिटिगेशन सेंटर (Volcanology and Geological Hazard Mitigation Centre) ने काफी पहले ही माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी के आसपास तीन किलोमीटर के इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया था. (फोटोःएपी)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










