
'इंडिया का सबसे हैंडसम IAS', टीना डाबी के पूर्व पति की PHOTO VIRAL
AajTak
टीना डाबी अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, IAS अतहर आमिर खान अपने लुक्स की वजह से चर्चा में हैं. लोग उन्हें इंडिया का सबसे हैंडसम IAS अफसर बता रहे हैं. और कुछ लोग उन्हें जल्दी शादी कर लेने की सलाह भी दे रहे हैं.
UPSC टॉपर और IAS टीना डाबी अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. टीना डाबी और प्रदीप गवांडे इंस्टाग्राम पर लगातार प्यार में डूबी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं. लोग दोनों को बधाइयां भी दे रहे हैं. वहीं, टीना के पूर्व पति और IAS अतहर आमिर खान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. IAS अतहर आमिर खान भी इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं और निजी अकाउंट से अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
कुछ ही दिन पहले कश्मीरी IAS अतहर आमिर खान ने अपनी शानदार तस्वीरें पोस्ट की हैं. जिस पर उनके फैन्स ने उन्हें इंडिया का सबसे हैंडसम IAS ऑफिसर बताया है.
अतहर साल 2015 के USPC एग्जाम के सेकंड टॉपर रहे हैं. वह एक IITian भी हैं. फिलहाल वह श्रीनगर में पोस्टेड हैं. अतहर श्रीनगर नगर निगम के कमीश्नर और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के CEO हैं. वो अपनी लुक्स को लेकर कई बार चर्चा में रहे हैं. उन्हें इंस्टाग्राम पर लगभग 5 लाख 70 हजार लोग फॉलो करते हैं.
कश्मीर के रहनेवाले अतहर आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो अपलोड की है. जिसमें वह श्रीनगर के नागिन झील के पास सनसेट एन्जॉय करते दिख रहे हैं. फोटो में अतहर ब्लैक टी-शर्ट और जिन्स में नजर आ रहे हैं. फोटो का बैकग्राउंड भी बेहद खूबसूरत है. झील और पहाड़ के पीछे ढलते सूरज का सीन देखने लायक है.
अतहर आमिर खान के पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. लोग कॉमेंट कर उनके लुक्स की तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- स्मार्ट लुक के मामले में आपको कोई बॉलीवुड सितारी भी पीछे नहीं छोड़ सकता है. दूसरे यूजर ने लिखा- आप इंडिया के सबसे हैंडसम ऑफिसर हो सर
दिल की एमोजी के साथ एक अन्य यूजर ने लिखा- मतलब स्मार्टनेस की भी कोई हद होती है. एक और यूजर ने लिखा- सर आप अद्भुत दिखते हैं... जल्दी शादी कर लीजिए

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











