)
इंडियन आर्मी को मिला बारूदी सुरंग उड़ाने वाला 'इंजीनियरिंग वाहन', जो जंग के मैदान में बना देगा आसान रास्ता
Zee News
Indian Army received MMME Mk-II engineering vehicle: यह वाहन भारतीय सेना की इंजीनियरिंग कोर को आधुनिकता की एक नई पहचान देगा, जिससे सेना की ऑपरेशनल तैयारी और भी मजबूत होगी. बता दें, यह बारूदी सुरंगों को चंद मिनट में ही पहचान लेगा.
Indian Army received MMME Mk-II engineering vehicle: इंडियन आर्मी की ताकत में जबरदस्त इजाफा होने वाला है. दरअसल, इंडियन आर्मी को एक ऐसा देसी वाहन मिला है, जिसे चलता-फिरता इंजीनियरिंग टीम कहा जा रहा है. बता दें, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने भारतीय सेना को मैकेनिकल माइनफील्ड मार्किंग इक्विपमेंट मार्क-2 (MMME Mk-II) की पहली खेप सौंप दी है. यह एक ऐसा अर्ध-स्वचालित और अत्याधुनिक इंजीनियरिंग वाहन है, जो युद्ध के मैदान में भारतीय सेना की मूवमेंट को जबरदस्त तरीके से बढ़ा देगा और सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.
More Related News
