इंडिगो की फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
AajTak
इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद विमान ने एक और एप्रोच लिया और सुरक्षित लैंडिंग कर ली. प्रवक्ता ने कहा कि मानक प्रोटोकॉल के तहत विमान की जांच/मरम्मत और नियामकीय अनुमति मिलने के बाद ही इसे फिर से परिचालन में लाया जाएगा.
मुंबई में खराब मौसम के कारण इंडिगो की एक फ्लाइट के साथ बड़ा हादसा टल गया. एयरलाइन ने बताया कि 16 अगस्त 2025 को इंडिगो के एयरबस A321 विमान का टेल (पिछला हिस्सा) रनवे से टकरा गया. ये घटना तब हुई जब विमान ने खराब मौसम की वजह से लो-एल्टीट्यूड गो-अराउंड (कम ऊंचाई पर दोबारा चक्कर लगाकर उतरने की प्रक्रिया) किया.
इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद विमान ने एक और एप्रोच लिया और सुरक्षित लैंडिंग कर ली. प्रवक्ता ने कहा कि मानक प्रोटोकॉल के तहत विमान की जांच/मरम्मत और नियामकीय अनुमति मिलने के बाद ही इसे फिर से परिचालन में लाया जाएगा.
एयरलाइन ने जोर देकर कहा कि इंडिगो में हमारे यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस घटना के चलते हमारे परिचालन पर पड़ने वाले असर को न्यूनतम करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.