
इंडिगो का बड़ा ऐलान, 1 जनवरी से बढ़ेंगे पायलट के भत्ते, नए अलाउंस का भी दिया जाएगा लाभ
AajTak
फ्लाइट कट के दौर से गुजर रही इंडिगो ने संकट के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इंडिगो ने अब एक जनवरी से पायलट्स को मिलने वाले भत्तों में इजाफे का ऐलान किया है.
फ्लाइट कट के दौर से गुजर रही देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो उड़ान संकट के स्थायी समाधान की कोशिश में है. इंडिगो ने अब पायलट्स के भत्ते बढ़ाने का ऐलान किया है. पायलट्स के भत्तों में की गई यह वृद्धि एक जनवरी से लागू होगी. पायलट्स के लिए कंपनी ने कुछ नए भत्ते शुरू करने का भी ऐलान किया है.
इंडिगो ने पायलट्स को दिए जाने वाले अलग-अलग भत्तों में बदलाव किया है, जो घरेलू लेओवर, डेडहेड और नाइट अलाउंस जैसी श्रेणियों में लागू होंगे. पायलट्स को अब टेल स्वैप अलाउंस भी दिया जाएगा. इस अलाउंस का मतलब आम तौर पर निर्धारित विमान की जगह किसी और विमान की उड़ान संचालित करना होता है. इसके लिए पायलट्स को अब तक कोई अलाउंस नहीं दिया जाता है. एक जनवरी से यह अलाउंस भी इंडिगो पायलट्स को देगी.
इंडिगो एयरलाइंस ने अपने पायलट्स के भत्तों में यह बढ़ोत्तरी 25 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की गई है. भत्ते से संबंधित नियमों में इंडिगो की ओर से किए गए संशोधन के पहले 10 घंटे 1 मिनट से 24 घंटे की अवधि के घरेलू लेओवर के लिए जहां कप्तान को 2000 रुपये मिलते थे, अब उन्हें 3000 रुपये मिलेंगे. वहीं, इसी अवधि के लिए फर्स्ट ऑफिसर का भत्ता 1000 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये हो जाएगा.
कप्तान को 24 घंटे से अधिक की प्रत्येक अतिरिक्त अवधि के लिए कप्तान को अब सौ की जगह 150 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर को 50 रुपये की जगह 75 रुपये मिलेंगे. प्रति रात घंटे के हिसाब से नाइट अलाउंस में भी इजाफा किया गया है. अब कप्तान को 2000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर को 1000 रुपये प्रति रात घंटे मिलेंगे.
इसके अलावा हर ब्लॉक घंटे के हिसाब से डेडहेड अलाउंस कप्तान के लिए 3000 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर के लिए 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया गया है. डेडहेड का मतलब उस स्थिति से है, जब कोई पायलट उड़ान संचालित करने के लिए एक से दूसरी जगह तक यात्री के रूप में यात्रा करता है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे का कहर... 228 फ्लाइट्स हो गईं रद्द, 5 के रूट डायवर्ट, इंडिगो की आई एडवाइजरी

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







