
इंटरव्यू में AI को लेकर क्या पूछ रहे हैं? एक्सपर्ट्स की ये बात बहुत काम आएगी
AajTak
नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इंटरव्यू का तरीका अब पहले जैसा नहीं है. जहां कभी सिर्फ डिग्री, अनुभव और कम्युनिकेशन स्किल्स मायने रखते थे, अब वहां Artificial Intelligence (AI) एक नया और अहम पैमाना बन चुका है. कई उम्मीदवार यह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि उन्हें इंटरव्यू में किस आधार पर परखा जा रहा है. आज सवाल यह नहीं है कि आप काम कर सकते हैं या नहीं, बल्कि यह है कि क्या आप AI की मदद से उस काम को बेहतर तरीके से कर सकते हैं या नहीं.
नौकरी के इंटरव्यू में ऐसे बदलाव आ रहे हैं जिन्हें कई युवा अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं. सभी क्षेत्रों में इंटरव्यूअर AI से जुड़ी स्किल को बेहद अहम मान रहे हैं. आज के बदलते दौर में सवाल ये नहीं है कि आपको क्या आता है या क्या नहीं बल्कि यह है कि आप AI की मदद से उस काम को और कितना बेहतर कर सकते हैं.
बड़ी कंपनियों ने शुरू किया AI का यूज
जब खबर आई कि मशहूर कंसल्टिंग कंपनी McKinsey ने अपने लास्ट दौर के कुछ इंटरव्यू में AI टूल्स के इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है, तो यह कई लोगों के लिए चौंकाने वाला था. मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, मैकिन्ज़ी की प्रतिद्वंद्वी कंसल्टिंग कंपनी केर्नी ने भी अपनी हायरिंग में बदलाव शुरू कर दिया है. कंपनी भारत में शुरुआती इंटरव्यू राउंड के दौरान AI बेस्ड स्क्रीनिंग का टेस्ट किया जा रहा है, ताकि उम्मीदवारों के चयन में किसी तरह का पक्षपात न रहे.
उम्मीदवारों को नहीं होती है जानकारी
AI के जरिए भर्ती को लेकर सबसे बड़ी परेशानी ये है कि कई बार उम्मीदवारों को पहले से नहीं बताया जाता कि इंटरव्यू में AI की समझ को लेकर भी सवाल किया जा सकता है. कई उम्मीदवारों का कहना है कि बाद में उन्हें इसी आधार पर रिजेक्ट कर दिया जाता है. इसपर हायरिंग एक्सपर्ट अंकुर अग्रवाल मानना हैं कि आज कई कंपनियां इंटरव्यू के दौरान चुपचाप यह देख रही हैं कि उम्मीदवार AI का इस्तेमाल कर पाते हैं या नहीं, लेकिन यह बात जॉब पोस्ट में साफ नहीं लिखी जाती. उनका कहना है कि दिक्कत यह नहीं है कि कंपनियां AI की जांच कर रही हैं बल्कि यह है कि उम्मीदवार अभी तक इस बदलाव को समझ नहीं पाए हैं.
सारी चीजें होनी चाहिए क्लियर

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









