
इंटरनेट डेटा खर्च किए बिना फोन पर देख सकेंगे 200 से ज्यादा चैनल और HD फिल्में, जानें कैसे
AajTak
लोग जल्द ही एक बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर पाएंगे, जिसके जरिए अब डेटा खर्च किए बिना ही हम अपने फोन पर 200 से ज्यादा टेलीविजन चैनल और कई फिल्में देख सकेंगे. इस टेक्नोलॉजी को डेवलप करने के लिए प्रसार भारती ने आईआईटी कानपुर के साध समझौता किया है. आने वाले तीन से चार साल में यह सुविधा मिलनी शुरू हो सकती है.
तेजी से डेवलप होती टेक्नोलॉजी के जमाने में अब ऐसी सर्विसेज का दौर आने वाला है, जिसकी लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. अब हम अपने फोन पर ही बिना डेटा खर्च किए 200 से ज्यादा चैनल हाई क्वालिटी फिल्म देख सकेंगे.
यह रोचक सुविधा लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रसार भारती ने आईआईटी कानपुर के साथ हाथ मिलाया है. इस सर्विस को डायरेक्ट-टू-मोबाइल ब्रॉडकास्ट नाम दिया गया है.
भारत के सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने मंगलवार को मुंबई में फिक्की फ्रेम्स फास्ट ट्रैक 2022 के उद्घाटन सत्र के दौरान इस बारे में बताया. उन्होंने कहा कि 5-जी के आने से डायरेक्ट-टू-मोबाइल प्रसारण का एक और अवसर सामने आ गया है.
अपूर्व चंद्रा ने कहा कि भारतीय नागरिक जल्द ही अपने मोबाइल फोन पर हाई क्वालिटी फिल्म और मनोरंजन संबंधी कंटेंट देख सकेंगे और इसके लिए उन्हें किसी तरह के डेटा की खपत भी नहीं करनी होगी.
उन्होंने आगे कहा कि भारत में हम इस बारे में कभी नहीं सोचते की हमारा कितना डेटा खर्च हो रहा है. इसका कारण यह है कि दूसरे देशों की तुलना में भारत में डेटा बहुत सस्ता है. इससे मीडिया और मनोरंजन से जुड़े बिजनेस के लिए बड़े अवसर सामने आए हैं.
चंद्रा ने कहा कि आने वाले तीन से चार साल में बड़े स्तर पर बदलाव होने जा रहे हैं. इस डेवलपमेंट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, 'प्रसार भारती, आईआईटी कानपुर की मदद से एक प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट लेकर आया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








