
इंजीनियर ने कुछ इस तरह किया इजहार-ए-इश्क, झट से दुल्हन बनने को तैयार हो गई लड़की
AajTak
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक युवक ने कुछ इस तरह इजहार-ए-इश्क किया कि इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा खुद को रोक नहीं पाई और उसने झट से शादी के लिए हां बोल दिया. अब 27 मई को दोनों की शादी होगी.
किसी भी प्रेमी जोड़े के लिए शादी ही आखिरी मंजिल होती है. यहां तक पहुंचने के लिए महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक प्रेमी ने ऐसी तरकीब अपनाई जिसके बाद उसकी प्रेमिका भी शादी से इनकार नहीं कर पाई. अपने पार्टनर के प्यार के इजहार से युवती इस कदर खुश हुई की वो तुरंत शादी के लिए तैयार हो गई.
दरअसल कोल्हापुर के सौरभ कसबेकर और सांगली की उत्कर्षा एक ही इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई करने के बावजूद पिछले साल तक एक-दूसरे के संपर्क में नहीं थे. हालांकि, सौरभ उत्कर्षा को कॉलेज के दिनों से पहचानते थे और पसंद भी करते थे.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म होने के बाद सौरभ के परिवार ने उससे शादी को लेकर कहा कि अगर कोई लड़की पसंद हो तो वह बता दे. सौरभ ने बिना देरी किए परिजनों को उत्कर्षा के बारे में बताया.
सौरभ का परिवार शादी के लिए मान गया और उत्कर्षा के घर शादी का प्रस्ताव भेजने का फैसला किया गया लेकिन सौरभ अनोखे तरीके से उत्कर्षा को शादी के लिए प्रपोज करना चाहता था.
करीब 4 महीने पहले से सौरभ का परिवार शादी के लिए उत्कर्षा के परिवार के संपर्क में था लेकिन उत्कर्ष को कुछ अलग करने की अनुमति शुरुआती दौर में उन्होंने नही दी. हालांकि जब उन्होंने सौरव के दिल की बात जानी तो उन्हें इजाजत दे दी.
इसके बाद सौरभ ने सांगली-कोल्हापुर हाइवे पर होर्डिंग और बैनर लगवाया जिस पर अंग्रेजी में लिखा था 'मैरी मी उत्कर्षा' यानी की उत्कर्षा मुझसे शादी कर लो. यह होर्डिंग सांगली-कोल्हापुर सड़क पर कॉलेज जाने के रास्ते में ही लगाई गई थी जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










