
इंजीनियरिंग में कराना था बेटे का एडमिशन, नहीं हुआ फीस का जुगाड़ तो पिता ने दे दी जान
AajTak
केरल के पथानामथिट्टा में एक शख्स ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली. दरअसल, उसका बेटा इंजीनियरिंग कॉलेज में चयनित हुआ था, पर एडमिशन फीस नहीं जुटा पाने से मृतक निराश था. बेटे के भविष्य की चिंता ने उन्हें ये कठोर कदम उठाने पर मजबूर किया.
केरल के पथानामथिट्टा जिले से एक शख्स द्वारा आत्महत्या की घटना सामने आई है. 47 साल के वीटी शिजो का शव मूंगमपारा जंगल में फांसी पर झूलता मिला तो हड़कंप मच गया. शिजो के इस भयानक कदम की वजह दिल तोड़ देने वाली है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि दरअसल मृतक के बेटे का सलेक्शन इंजीनियरिंग कॉलेज में हो गया था लेकिन बेटे के एडमीशन के लिए वह रुपयों का जुगाड़ नहीं कर पा रहा था जिससे वह निराश था.
शिजो के बेटे को तमिलनाडु के एक बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिल रहा था, लेकिन परिवार जरूरी फीस नहीं भर पा रहा था. रिश्तेदारों ने बताया कि शिजो गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. इस साल की शुरुआत में एक अदालत ने उनकी स्कूल टीचर पत्नी की नियुक्ति की पुष्टि की थी. ऐसे में परिवार 12 साल के बकाया वेतन का इंतजार कर रहा था.
हालांकि, उन्हें इस साल फरवरी से वेतन मिलना शुरू हो गया था, लेकिन कथित तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के अधिकारियों द्वारा पिछले 12 सालों से बकाया राशि देने में देरी हो रही थी. पुलिस का मानना है कि परिवार की आर्थिक तंगी और कॉलेज में दाखिले के लिए पैसे न जुटा पाने के कारण यह हादसा हुआ है. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










