
इंजीनियरिंग छात्रा का अपहरण के बाद कार में गला दबाकर हत्या, कॉलेज का दोस्त समेत 3 गिरफ्तार
AajTak
इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने शिवम फुलवाले, सागर जाधव और सुरेश इंदौर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को किडनैप कर कार में गला दाबा कर हत्या की थी. इसके बाद उसके मोबाइल से पिता को फोन कर 9 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी.
महाराष्ट्र के पुणे में इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष में पढ़ रही लड़की की हत्या और किडनैप के मामले में पुलिस ने उसके कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र समेत तीन को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक कॉलेज के दोस्तों ने पहले 22 साल की भाग्यश्री का अपहरण किया फिर उसकी हत्या कर 9 लाख रुपये की फिरौती मांगी. लड़की फीनिक्स मॉल के पास से लापता हो गई थी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी.
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अपहरण के बाद कार में गला दबाकर उसकी हत्या की थी. इसके बाद शव को अहमदनगर के पास एक खुली जगह पर दफनाया दिया. इसके बाद उन्होंने अपहरण का नाटक कर उसके पिता से 9 लाख रुपये की फिरौती मांगी. आरोपियों ने इसके लिए भाग्यश्री का मोबाइल फोन इस्तेमाल किया और उसी के बैंक खाते में रुपये भेजने को कहा. पुलिस ने इसी नंबर को ट्रैक किया और आरोपियों तक पहुंच गई. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लड़की का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था.
हत्या के बाद लड़की के पिता से मांगी 9 लाख की फिरौती
पुलिस ने इंजीनियरिंग छात्रा के हत्या के मामले में शिवम फुलवाले, सागर जाधव और सुरेश इंदौर को गिरफ्तार किया है. ये तीनों महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के रहने वाले हैं. लड़की पुणे में स्थित एक प्रसिद्ध कॉलेज में बीई कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही थी. शिवम भी उसकी कॉलेज में आईटी तृतीय वर्ष में पढ़ रहा था. सागर जाधव और सुरेश इंदौर उसके दोस्त हैं.
लड़की हत्या और किडनैप के मामले 3 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर मनोज पाटील ने बताया कि एक आरोपी युवती के ही कॉलेज में पढ़ता था. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की को किडनैप किया था. लेकिन इन्होंने कार में ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद लड़की के पिता से फोन पर 9 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. तीनों को गिरफ्तार कर जेल दिया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










