
इंजीनियरिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, यूनिवर्सिटी में पंखे से लटका मिला शव
AajTak
संगारेड्डी जिले के गीतम विश्वविद्यालय (University) में 19 वर्षीय एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर स्थानीय पाटनचेरु सरकारी अस्पताल में भेज दिया है. अभी आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, हमने जांच शुरू कर दी है.
तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मामले में जांच चल रही है. घटना गीतम विश्वविद्यालय (University) की है. यहां वर्षा नामक 19 वर्षीय छात्रा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) में दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली. छात्रा के साथ पढ़ने वाले अन्य छात्र ने घटना जानकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी. इसके बाद आनन-फानन में पाटनचेरु के ध्रुव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें- UP: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने स्कूल टीचर पर लगाए गंभीर आरोप
मामले में पुलिस ने कही ये बात
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय पाटनचेरु सरकारी अस्पताल में भेज दिया. सीआई प्रवीण रेड्डी ने कहा कि यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब लड़की ने कथित तौर पर अपने छात्रावास के कमरे में छत के पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली. उन्होंने कहा कि आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का अभी भी पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, हमने जांच शुरू कर दी है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








