
इंजन से टकराए पक्षी, फिर फट गया ऑक्सीजन टैंक... अजरबैजान प्लेन क्रैश में अब तक 42 लोगों की मौत
AajTak
अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर E190AR विमान बाकू से रूस के चेचन्या जा रहा था. विमान में 67 लोग सवार थे, जिनमें से 42 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 25 लोग बचने में सफल रहे. स्थानीय अधिकारियों और घटनास्थल से प्राप्त वीडियो के मुताबिक, कैस्पियन सागर तट पर कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास हुए विमान हादसे में पहले बचावकर्मियों की तत्परता से कई लोगों को बचा लिया गया.
कजाकिस्तान में बुधवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. यहां अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया. अजरबैजान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर E190AR विमान बाकू से रूस के चेचन्या जा रहा था. विमान में 67 लोग सवार थे, जिनमें से 42 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 25 लोग बचने में सफल रहे.
स्थानीय अधिकारियों और घटनास्थल से प्राप्त वीडियो के मुताबिक, कैस्पियन सागर तट पर कजाकिस्तान के अक्तौ शहर के पास हुए विमान हादसे में पहले बचावकर्मियों की तत्परता से कई लोगों को बचा लिया गया.
स्थानीय मीडिया ने घटनास्थल से जिंदा बचे लोगों को दिखाते हुए फुटेज जारी की है. एक महिला सदमे की हालत में दिख रही है और उसे कोई बड़ी चोट नहीं है. उसे विमान के पतवार से बाहर निकाला गया और वह दर्द से चिल्लााती नजर आ रही है. क्लिप में एक आदमी भी दिख रहा है जो लंगड़ाकर चल रहा था, लेकिन उसे कोई और चोट नहीं दिख रही थी. घटनास्थल से दूसरे धुंधले वीडियो में दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के शव दिखाई दिए.
पक्षी टकराने से हुआ हादसा?
हादसे के तुरंत बाद दो टुकड़ों में बंट चुके प्लेन से कुछ लोग घायल हालत में बाहर आते नजर आए. उनके चेहरे पर हादसे की दहशत साफ नजर आ रही थी. फायर और रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और विमान में लगी आग को बुझाया. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











