
इंग्लैंड और वेल्स में अब 18 साल से पहले शादी करना हुआ अपराध, होगी इतने साल की सजा
AajTak
ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री और न्याय मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि यह कानून ऐसे युवाओं को बचाएगा, जिन पर शादी के लिए दबाव डाला जाता है. ऐसे लोग जो कम उम्र के बच्चों को शादी के लिए गुमराह करते हैं उन्हें दंडित किया जाएगा. ऐसा करने वालों के लिए सात साल की जेल का प्रावधान है.
इंग्लैंड और वेल्स में शादी के लिए कानूनी उम्र 16 से बढ़ाकर 18 करने वाला कानून सोमवार से लागू हो गया है. सरकार के इस कदम का मकसद युवाओं को उनकी मर्जी के बिना जबरन शादी के बंधन में बंधने से बचाना है. अभी तक 16 या 17 साल के युवा अपने माता-पिता की सहमति से शादी कर सकते थे क्योंकि इसे लेकर देश में कोई कानून नहीं था.
इस कानून का जबरन शादी के खिलाफ अभियान चलाने वाले समूहों ने स्वागत किया है. क्योंकि इस फैसले का ब्रिटेन में रह रहे दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी समुदाय के कुछ वर्गों पर प्रभाव पड़ता है.
ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री और न्याय मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि यह कानून ऐसे युवाओं को बचाएगा, जिन पर शादी के लिए दबाव डाला जाता है. ऐसे लोग जो कम उम्र के बच्चों को शादी के लिए गुमराह करते हैं उन्हें दंडित किया जाएगा. ऐसा करने वालों के लिए सात साल की जेल का प्रावधान है.
ब्रिटेन सरकार का कहना है कि शादी के लिए 18 साल की उम्र को बडे़ पैमाने पर दुनिया के तकरीबन हर देश में स्वीकार्यता मिली हुई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











