
इंगेजमेंट के बाद लड़की ठीक तरह से नहीं करती थी बात, लड़के ने कर ली आत्महत्या
AajTak
वडोदरा में एक युवक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि मंगनी होने के बाद मंगेतर उससे बात नहीं कर रही थी. इस वजह से उसने खुद को गोली मारी है. पुलिस का कहना है कि लाश के पास से एक रिवॉल्वर मिली है. मामला सुसाइड का है. लड़के के परिवार वालों से पूछताछ की गई है. साथ ही युवक का मोबाइल चेक किया गया.
गुजरात में वडोदरा के नंदेसरी के पास एक युवक की बॉडी मिली. उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. पुलिस का कहना है कि मंगनी होने के बाद मंगेतर उससे ठीक तरह से बात नहीं कर रही थी. इस वजह से उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मामले में आगे की जांच की जा रही है.
दरअसल, आणंद जिले के नापाड गांव का 23 साल का समीर राठोड वडोदरा के कोयली गांव में अपने मामा के साथ रहता था. उन्हीं के साथ गेट सुपरवाइजर की नौकरी कर रहा था. गुरूवार को अचानक वो लापता हो गया. इसके बाद शुक्रवार को नंदेसरी जीआईडीसी के पास एक डेडबॉडी मिली.
यह भी पढ़ें: पत्नी से माफी मांगी, फिर वाइस प्रिंसिपल ने कर ली आत्महत्या, "पत्नी से माफी मांगी, फिर वाइस प्रिंसिपल ने कर ली आत्महत्या, परिवार ने लगाए ये आरोप
मौके पर पहुंची पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि यह लाश समीर की है. लाश के पास से एक रिवॉल्वर मिली है. पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि ये मामला सुसाइड का है. इसके बाद पुलिस ने लड़के के परिवार वालों को बुलाकर पूछताछ की. साथ ही समीर का मोबाइल चेक किया. इस दौरान सुसाइड की पुष्टि हुई.
यह भी पढ़ें: 30 लोगों से पूछताछ, "30 लोगों से पूछताछ, क्रिकेटर से कनेक्शन और... जानिए Tanya Singh सुसाइड केस में कहां तक पहुंची पुलिस की जांच
इस मामले में एसीपी आर. डी. कवाने ने बताया कि समीर की मंगनी 5 दिन पहले हुई थी. मगर, उसकी मंगेतर उससे बात नहीं कर रही थी. युवक ने अपने दोस्त से चैट में यह बात बताई थी. इसी वजह से उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मामले में वडोदरा की जवाहर नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच कर रही है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








