
आ 'सांड' मुझे मार... बार-बार तंग किया तो सींगों से उठाकर पटका, जमीन पर गिरते ही थम गईं शख्स की सांसें
AajTak
आ बैल मुझे मार... यह कहावत तो आपने सुनी होगी. लेकिन यह कहावत सौ फीसदी सच निकली. एक शख्स मैदान में घूम रहे एक आवारा सांड को छेड़ने की गलती कर बैठा और यही उसकी जिंदगी की आखरी गलती साबित हुई.
सड़कों पर घूमने वाले आवारा सांडों को छेड़ने और भिड़ने की कीमत कभी-कभी जान देकर चुकानी पड़ सकती है. इसकी बानगी संस्कारधानी कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के जबलपुर में देखने को मिली.
जबलपुर के कैंट थाना इलाके के गैरिसन ग्राउंड में घूम रहे एक आवारा सांड के आसपास एक शख्स काफी देर तक घूमता रहा और बार-बार सांड के पास जाकर उसे छेड़ रहा था, इसी बीच गुस्से में आकर काले रंग के सांड ने सींगों में फंसा कर शख्स को उठाकर पटक दिया. जमीन पर गिरते ही युवक की सांसें थम गईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
गैरिसन ग्राउंड में घूम रहे एक सांड के द्वारा शख्स को पटकने का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि युवक सांड के पास जाकर उसे छेड़ रहा है, इससे नाराज होकर सांड शख्स को सींगों में फंसाकर हवा में उछालते हुए पटकता दिख रहा है. देखें Video:-
हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय गैरिसन ग्राउंड में और भी लोग मौजूद थे. लेकिन किसी ने भी न तो शख्स को समझाइश देने की कोशिश की और न ही किसी ने उसे बचाने का प्रयास किया.
घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक कौन है और वह गैरिसन मैदान में क्या कर रहा था? इसके बारे में फिलहाल पुलिस के पास भी कोई जानकारी नहीं है.
लिहाजा पुलिस मृतक की शिनाख्त करने की कोशिशों में जुटी हुई है. मृतक की उम्र 45 से 50 के बीच बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि वह शराब के नशे में सांड को छेड़ रहा था और इसी बीच सांड ने गुस्से में आकर उसकी जान ले ली.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










