
आ गया New Aadhaar App, मोबाइल नंबर से लेकर पता बदलने तक मिलेंगे ये फीचर्स
AajTak
Aadhaar App को भारत में लॉन्च कर दिया है. UIDAI ने इस इस ऐप में कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है और आज उसका फुल वर्जन को अनवील कर दिया है. Aadhaar App में आप फोटो, नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, मोबाइल नंबर और दूसरी डिटेल्स को हाइड कर सकते हैं.
न्यू Aadhaar App ऐप को UIDAI ने लॉन्च कर दिया है. इस ऐप की लॉन्चिंग के लिए एक इवेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें UIDAI के ऑफिसर ने इस ऐप के बारे में बताया है. आधार होल्डर्स को बहुत सी सर्विस एक मोबाइल ऐप के अंदर दी जाएंगी.
न्यू आधार ऐप की मदद से ऑफलाइन वेरिफिकेशन्स को शामिल किया गया है. आने वाले दिनों में सिक्योरिटी गार्ड से लेकर ऑफिस तक में विजिटर्स की ऑथेंटिसिटी चेक करने के लिए आधार कार्ड का यूज किया जा सकेगा. साथ ही बताया है कि यूजर्स का डेटा सेफ रहेगा.
ऑफलाइन का मतलब ये नहीं है कि बिना इंटरनेट के काम करेगा. ऑफलाइन का यहां पर मतलब है कि जब सेंटरल डेटा बेस के बिना वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा.
न्यू आधार ऐप का कंप्लीट डिजाइन ऐसे तैयार किया है, जिसकी मदद से आधार होल्डर्स को पूरा कंट्रोल मिले. यूजर्स खुद कंट्रोल कर सकेंगे कि कौन सी डिटेल्स दिखाई जाए और कौन सी डिटेल्स छिपाई जाए.
UIDAI ने इवेंट में बताया है कि न्यू आधार ऐप में फोटो, नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, मोबाइल नंबर और दूसरी डिटेल्स को हाइड कर सकते हैं.
डिटेल्स हाइड करने के लिए आधार होल्डर्स को चुनिंदा बॉक्स मिलेंगे, जिनपर यूजर्स को चेक और अनचेक करना होगा. इसके बाद आधार होल्डर्स अपनी इंफोर्मेशन को हाइड कर सकते हैं और ओपन कर सकते हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










