
आ गया 10,080mAh बैटरी वाला फोन, Honor Power 2 में कई कमाल के फीचर्स
AajTak
Honor Power 2 स्मार्टफोन 10,080 mAh की बैटरी के साथ आता है, जो इसका सबसे खास फीचर है. इस स्मार्टफोन में 80W का फास्ट चार्जर और 27W का रिवर्स चार्जर आता है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट के साथ आता है. आइए इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में जानते हैं.
Honor Power 2 ने सभी को हैरान करते हुए 10,080 mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो अपने आप में बेहद ही खास है. इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 8500 Elite चिपसेट का यूज किया गया है. इसमें डुअल रियर कैमरा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
HONOR WIN के बाद कंपनी का यह दूसरा हैंडसेट है, जिसमें 100mAh से अधिक की बैटरी यूज की है. Honor Power 2 की शुरुाती कीमत चीन में CNY 2,699 (35,000 रुपये) है, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मिलती है. वहीं अन्य वेरिएंट 12GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ आता है.
Honor Power 2 के स्पेसिफिकेशन्स
Honor Power 2 में 6.79-inch Full HD+AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है. इसमें HDR का सपोर्ट मिलता है. यह स्मार्टफोन MagicOS 10 बेस्ड Android 16 पर काम करता है.
यह भी पढ़ें: BlackBerry जैसा डिजाइन, iPhone जैसे फीचर, Clicks का खास स्मार्टफोन लॉन्च
Honor Power 2 का प्रोसेसर

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










