
आ गई नई मारुति Alto K10, नया लुक-दमदार फीचर, चार लाख से भी कम है कीमत
AajTak
ऑल्टो मारुति सुजुकी की ही नहीं बल्कि देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. साल 2000 में पहली बार लॉन्च होने के बाद कंपनी ऑल्टो के कई अपडेट बाजार में उतार चुकी है. भारतीय बाजार में इसकी बनी-बनाई लोकप्रियता को भुनाने के लिए मारुति सुजुकी ने दो साल पहले बंद हुई ऑल्टो के10 को नए कलेवर के साथ फिर से लॉन्च किया है...
देश की सबसे बड़ी यात्री कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने All New Alto K10 2022 आज गुरुवार को लॉन्च कर दी. मारुति सुजुकी की ऑल्टो भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. कंपनी ने 2020 में ऑल्टो के10 का प्रोडक्शन बंद कर दिया था और अब इसे नए अपडेटेड वर्जन में उतारा गया है. इस कारण लोग मारुति ऑल्टो के10 के नए वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 की एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू है.
मारुति सुजुकी के भारत में 40 साल पूरे
मारुति सुजुकी इंडिया के मैनेजिंग डाइरेक्टर एवं सीईओ हिसाशी ताकेयूची ने इस मौके पर बताया कि उनकी कंपनी को भारत में परिचालन शुरू किए 40 साल पूरे हो गए हैं. इस कारण साल 2022 मारुति सुजुकी के लिए खास है. उन्होंने कहा कि जब कार को सिर्फ अमीर लोगों की चीज माना जाता था, तब मारुति ने कम कीमत वाली कारें लॉन्च की. उन्होंने कहा कि छोटी कारों ने भारत को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कार बाजार बनने में मदद की. भारत में अब भले ही एसयूवी की डिमांड बढ़ी है, पर अभी भी बड़ी संख्या में लोग हैचबैक को पसंद करते हैं. इसी कारण हम ऑल्टो का नया वर्जन लॉन्च कर रहे हैं. यह साल 2020 तक लगातार 16 साल सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है.
हर घंटे 100 ऑल्टो की बिक्री
ताकेयूची ने बताया कि इस कार में इसमें 1.0 लीटर के-सीरिज डुअल जेट, डुअल वीवीटी इंजन है, जो 24.9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है. कंपनी के सीनियर एक्सीक्यूटिव डाइरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने इस मौके पर कुछ दिलचस्प आंकड़े शेयर किया. उन्होंने बताया कि पिछले 22 साल के दौरान हर घंटे 100 ऑल्टो की बिक्री हुई है. अभी तक इसकी 43 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी है. उन्होंने भारतीय कार बाजार की संभावनाओं को लेकर कहा कि भारत में अभी प्रति 1000 लोगों पर सिर्फ 32 कारें हैं, जबकि अमेरिका में यह औसत 800 से ज्यादा है.
अपने हिसाब से करें कस्टमाइज

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.







