
आसाराम की जमानत याचिका का राजस्थान सरकार ने किया विरोध, SC में दायर किया हलफनामा
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के वकील से कहा कि इस दौरान आप राजस्थान सरकार के हलफनामे पर अपना जवाब भी दाखिल करिए. आसाराम की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई अब शुक्रवार यानी 11 जून को होगी.
रेप के मामले में सजायाफ्ता आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है. आसाराम ने सुप्रीम कोर्ट से अपने उपचार के लिए जमानत देने की मांग की है. राजस्थान सरकार ने आसाराम की जमानत याचिका का विरोध किया है. राजस्थान सरकार ने आसाराम की जमानत याचिका का विरोध करते हुए सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा दायर किया है. राजस्थान सरकार ने अपने हलफनामे में कहा है कि आसाराम चिकित्सा और उपचार की आड़ में अपनी हिरासत की जगह को बदलना चाहते हैं. उन्होंने पहले एलोपैथिक चिकित्सा के लिए जमानत याचिका दाखिल की थी. अब आयुर्वेदा सेंटर पर उपचार के लिए जमानत मांग रहे हैं. राजस्थान सरकार ने कहा है कि वे ऐसा सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनकी पिछली याचिकाएं खारिज हो गई थीं.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










