
'आशा किरण का प्रशासक पहले भी गिरफ़्तार हो चुका', शेल्टर होम में मौत मामले पर सौरभ भारद्वाज ने LG पर लगाए आरोप
AajTak
भारद्वाज ने 2016 की न्यूज पेपर क्लिपिंग दिखाते हुए आरोप लगाकर कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के एसडीएम राहुल गिरफ़्तार हुए थे. राहुल अग्रवाल को सीबीआई ने गिरफ़्तार किया था. उन्हें 5 साल के लिए निलंबित कर दिया गया. दिल्ली के एलजी ने उन्हें आशा किरण केंद्र का प्रशासक नियुक्त किया. किस आधार पर एलजी ने उन्हें इतने संवेदनशील केंद्र का प्रशासक नियुक्त किया.
दिल्ली के शेल्टर होम में पिछले एक महीने में 14 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 8 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल है. मामला रोहिणी स्थित आशा किरण शेल्टर होम का है. यह दिल्ली सरकार की तरफ से संचालित एकमात्र संस्था है, जहां मानसिक रूप से कमजोर लोगों की देखभाल की जाती है. शेल्टर होम में फरवरी 2024 से अबतक कुल 25 मौतें हुई हैं. इनमें से 14 मौतें केवल जुलाई 2024 में हुई हैं. शेल्टर होम की ओर से दिल्ली सरकार को दी गई रिपोर्ट में दस्त और बेहोशी से मौत होने की बात कही गई है. साथ ही हल्का बुखार और उल्टी की बात भी शामिल हैं.
इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने भ्रष्टाचार जैसे आरोप लगाए हैं. भारद्वाज ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा की याचिका समिति को आशा किरण केंद्र में प्रवेश करने से रोका गया. मीडिया के विरोध और दबाव के बाद, याचिका समिति के सदस्यों को केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई. सेवा विभाग, ट्रांसफर और पोस्टिंग की शक्तियां सरकार के लिए ज़रूरी हैं.
उन्होंने कहा कि अधिकारियों के बीच यह समझ है कि आशा किरण के प्रशासनिक पद पर मलाईदार पोस्टिंग है, इस पोस्टिंग में भ्रष्टाचार की बहुत गुंजाइश है. प्रशासक का पद ऐसे 900 लोगों के लिए भोजन, स्वास्थ्य, दवा की ज़िम्मेदारी है जो आपके खिलाफ शिकायत भी नहीं कर सकते. आशा किरण के प्रशासक राहुल अग्रवाल को 2016 में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ़्तार किया गया था.
भारद्वाज ने 2016 की न्यूज पेपर क्लिपिंग दिखाते हुए आरोप लगाकर कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के एसडीएम राहुल गिरफ़्तार हुए थे. राहुल अग्रवाल को सीबीआई ने गिरफ़्तार किया था. उन्हें 5 साल के लिए निलंबित कर दिया गया. दिल्ली के एलजी ने उन्हें आशा किरण केंद्र का प्रशासक नियुक्त किया. किस आधार पर एलजी ने उन्हें इतने संवेदनशील केंद्र का प्रशासक नियुक्त किया. दिल्ली के एलजी ने कार्रवाई क्यों नहीं की राहुल अग्रवाल और समाज कल्याण विभाग के सचिव के खिलाफ?
उन्होंने कहा कि हमें रिपोर्ट के माध्यम से पता चला है कि शेल्टर होम में रहने वालों को आरओ पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था, भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था, कोई स्वास्थ्य सेवा प्रदान नहीं की जा रही थी. उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



