'आवास पर BJP का झंडा लहरा रहा...', विधायक संदीप जाखड़ के खिलाफ कांग्रेस ने लिया बड़ा एक्शन
AajTak
पंजाब कांग्रेस ने संदीप जाखड़ को सस्पेंड कर दिया. वह विधायक होने के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ के भतीजे भी हैं. वह फिलहाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. संदीप जाखड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बताते हुए सस्पेंड किया गया है.
पंजाब कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए शनिवार को संदीप जाखड़ को सस्पेंड कर दिया. वह विधायक होने के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ के भतीजे भी हैं. वह फिलहाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. संदीप जाखड़ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल बताते हुए सस्पेंड किया गया है.
पार्टी की तरफ से जारी पत्र में लिखा गया है कि वह (संदीप जाखड़) खुले तौर पर अपने चाचा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के सपोर्ट में बोलते दिखे हैं. इतना ही नहीं, उन पर पंजाब कांग्रेस यूनिट के विरोध में बोलने का भी आरोप है. फिलहाल वह पार्टी के किसी कार्यक्रम में नहीं शामिल हो पाएंगे.
कांग्रेस के महासचिव तारीक अनवर की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष की तरफ से बताया गया है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं. इनमें-
1. पार्टी के कार्यक्रमों जैसे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होना शामिल है. 2. जिस घर में आप रहते हैं, उस पर बीजेपी का झंडा लहरा रहा है. 3. आप पार्टी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ बोलते हैं. 4. आप अपने चाचा सुनील जाखड़ के बचाव में बोलते हैं.
पिछले साल बीजेपी में शामिल हुए थे सुनील जाखड़
बता दें कि कांग्रेस ने पिछले साल सुनील जाखड़ को भी पार्टी विरोध गतिविधियों के चलते सस्पेंड कर दिया था. वे पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से थे. जाखड़ पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मई 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे. वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हुए थे. अतीत में जाखड़ अबोहर से दो बार विधायक और एक बार गुरदासपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं. जाखड़ ने 2021 तक चार साल तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था. पठानकोट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक अश्वनी शर्मा 2010 से 13 और 2019 से अब तक दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










