'आलोचना करें, लेकिन मर्यादा न लांघें...', पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ओवैसी की कांग्रेस को नसीहत
AajTak
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपशब्द कहे. इस पर असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आलोचना और विरोध शालीनता के दायरे में होना चाहिए, अशोभनीय भाषा से बहस भटकती है और मर्यादा टूटती है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा बिहार के कई जिलों में निकाली जा रही है. ये यात्रा कल दरभंगा में थी. इस दौरान एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया. जिसका बीजेपी ने कड़ा विरोध किया है. इस मामले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
ओवैसी ने कहा कि आप जितना चाहें बोलें, विरोध करें, आलोचना करें, निंदा करें, लेकिन जब आप शालीनता की सीमा लांघते हैं, तो यह गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए. चाहे वह किसी के बारे में भी हो. प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना कीजिए, लेकिन ध्यान रखिए कि मर्यादा न टूटे. अगर हम सीमाएं लांघेंगे, तो बहस का विषय गलत और अश्लील हो जाएगा. अगर कोई और ऐसा कर रहा है, तो हमें उनकी नकल करने की ज़रूरत नहीं है.
दरभंगा में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा सड़क पर आ गया. शुक्रवार को पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पर धावा बोला. जिसके बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है. वहीं,अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले आरोपी मोहम्मद रिज़वी उर्फ राजा (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बीजेपी मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पीएम मोदी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. राहुल गांधी, कांग्रेस और सहयोगियों को माफी मांगनी होगी.
वहीं, राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि सत्य और अहिंसा के सामने हिंसा और असत्य का कोई स्थान नहीं है. जी भरकर हमला और तोड़फोड़ करो. हम सत्य और संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. सत्य की हमेशा जीत होती है! (सत्यमेव जयते).

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










