
'आलू कब करोगी अल्लू संग काम?' Pushpa देखकर Allu Arjun की फैन हुई Alia Bhatt की फैमिली, पूछ रही ये सवाल
AajTak
आलिया ने कहा- मेरी पूरी फैमिली ने पुष्पा देखी है और वो अल्लू अर्जुन के फैन बन गए हैं. वो लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे कब उनके अपोजिट पेयर होने का मौका मिलेगा. मेरी फैमिली घर में मुझे आलू कहती है. तो वो मुझसे पूछते हैं- आलू तुम अल्लू के साथ कब काम करोगी? अगर मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलता है तो मुझे बहुत ज्यादा खुशी होगी.
'फायर है फिल्म फायर', सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' देखने के बाद हर इंसान का यही कहना है. पुष्पा का क्रेज सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जोरों पर देखने को मिल रहा है. कई बॉलीवुड हस्तियां भी पुष्पा देखने बाद अल्लू अर्जुन की फैन हो गई हैं. पुष्पा के ब्लॉकबस्टर होने के बाद उन्हें बॉलीवुड से कई बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की क्वीन आलिया भट्ट भी अब अल्लू अर्जुन के साथ काम करने के लिए बेकरार हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












