
आर्यन खान को मिली रिहाई की खबर, सुनकर मुस्कुराए, फिर जेल अधिकारियों से कहा ये
AajTak
आर्यन खान को आज रात और जेल में काटनी पड़ेगी. जब आर्यन खान को शाम 6 बजे जमानत मिलने की खबर दी गई तो उन्होंने कैसे रिएक्ट किया? जेल प्रशासन के मुताबिक, आर्यन ने मुस्कुराकर जेल के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल चुकी है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने आर्यन समेत अरबाज और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी है. आर्यन खान को आज रात और जेल में काटनी पड़ेगी. जब आर्यन खान को शाम 6 बजे जमानत मिलने की खबर दी गई तो उन्होंने कैसे रिएक्ट किया? जेल प्रशासन के मुताबिक, आर्यन खान को शाम 6 बजे खाना देने के वक्त बेल मिलने की जानकारी दे दी गई थी. आर्यन ने मुस्कुराकर जेल के कर्मचारियों का शुक्रिया अदा किया. आर्यन को जब जमानत की जानकरी मिली तो वह बेहद खुश हुए.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











