
आर्यन खान को पकड़ने वाली एनसीबी की टीम विवादों में उलझी, बीजेपी और अपराधियों से सांठगांठ का आरोप
ABP News
आर्यन खान को पकड़ने वाली एनसीबी की टीम विवादों में फंसती दिखाई दे रही है. नवाब मल्लिक ने आरोप लगाया है कि ब्यूरो बीजेपी कार्यकर्ताओं और अपराधियों को साथ लेकर अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है.
मुंबई एनसीबी के पास इस बात का कोई जवाब नही है कि उसने एक बीजेपी कार्यकर्ता और एक आपराधिक रिकॉर्ड वाले शख्स को अपने आरोपी को क्यों पकड़ने दिया. बॉलीवुड में चल रहे ड्रग्स रैकेट के खिलाफ मुहिम चला रहा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो खुद विवादों में फंस गया है. एनसीपी नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि ब्यूरो बीजेपी कार्यकर्ताओं और अपराधियों को साथ लेकर अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है. उन्होंने ब्यूरो के इस दावे को भी झूठ बताया कि क्रूज़ पर से ड्रग्स बरामद हुए थे. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पास इन आरोपों के कोई ठोस जवाब नही हैं.
भारत के जिन जिन राज्यों में गैर बीजेपी पार्टियां सत्ता में हैं, वहां आरोप लगाए जाते रहे हैं कि केंद्र की बीजेपी सरकार अपने अधीन काम करने वाली केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं. इन आरोपों को मंगलवार के दिन और बल मिल गया जब एनसीपी से महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम कर रहा है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












