
आर्यन खान की रिहाई, मन्नत के बाहर जुटे फैन्स का अबराम ने किया स्वागत
AajTak
कोर्ट का फैसला आने के बाद शाहरुख खान तो नहीं, लेकिन अबराम खान जरूर फैन्स से रू-ब-रू होने के लिए मन्नत की बालकनी में आए. उन्होंने घर के बाहर जुटे फैन्स का हाथ हिलाकर स्वागत किया. फैन्स ने पटाखे जलाकर और पोस्टर दिखाकर जश्न मनाया. फैन्स दिन-रात आर्यन खान की रिहाई के लिए दुआ कर रहे थे.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान को बहुत बड़ी राहत मिली है. दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने ड्रग्स मामले में फंसे आर्यन खान को जमानत दे दी है. हालांकि, वह मुंबई के बाहर न तो जा सकते हैं और न ही किसी भी तरह के सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं. इसी बीच कोर्ट का फैसला आने के बाद शाहरुख खान तो नहीं, लेकिन अबराम खान जरूर फैन्स से रू-ब-रू होने के लिए मन्नत की बालकनी में आए. उन्होंने घर के बाहर जुटे फैन्स का हाथ हिलाकर स्वागत किया. फैन्स ने पटाखे जलाकर और पोस्टर दिखाकर जश्न मनाया. फैन्स दिन-रात आर्यन खान की रिहाई के लिए दुआ कर रहे थे.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











