
आर्यन की रिहाई के दौरान पॉकेटमारों ने काटी चांदी, आर्थर रोड जेल के बाहर 10 मोबाइल चोरी
AajTak
आर्थर रोड जेल के बाहर शुक्रवार से अब तक लोगों के करीब 10 मोबाइल फोन चोरी हुए हैं. दरअसल, आर्यन खान की रिहाई के बाद उनके फैंस आर्थर रोड जेल के बाहर खड़े थे, उसी का फायदा चोरों ने उठाया.
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में जमानत पर आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए हैं. आर्यन को जेल से बाहर आता देखने के लिए कई फैंस वहां इकट्ठा हो रहे थे. लेकिन कई लोगों को ऐसा करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब उनकी जेब साफ हो गई. दरअसल, शुक्रवार से अब तक लोगों के करीब 10 मोबाइल फोन चोरी हो गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











