
आर्मी भर्ती रैली के लिए साल में सिर्फ एक बार मिलेगा मौका, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट समेत आ रहे हैं नए नियम
AajTak
उम्मीदवार इस साल से सेना भर्ती रैलियों के लिए साल में सिर्फ एक बार आवेदन कर सकते हैं. इतना ही नहीं अब कॉमन एंट्रेंस एग्जाम भी फिजिकल से पहले होगा. हालांकि, अब तक पहले फिजिकल कराया जाता था. इसके बाद पास उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देना होता था.
भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव हुए हैं. अब उम्मीदवार साल में सिर्फ एक बार ही भर्ती रैलियों के लिए आवेदन कर सकेंगे. इतना ही नहीं अब से कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फिजिकल से पहले होगा. कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में क्वालिफाई हुए कैंडिडेट्स का फिजिकल और मेडिकल एग्जाम बाद में होगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राजस्थान के उप महानिदेशक (भर्ती) ब्रिगेडियर जगदीप चौहान ने बताया कि उम्मीदवार इस साल से भर्ती रैलियों के लिए साल में सिर्फ एक बार आवेदन कर सकते हैं. इतना ही नहीं अब कॉमन एंट्रेंस एग्जाम भी फिजिकल से पहले होगा. हालांकि, अब तक पहले फिजिकल कराया जाता था. इसके बाद पास उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम देना होता था.
16 फरवरी से 15 मार्च तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन जगदीप चौहान ने बताया कि उम्मीदवारों को 16 फरवरी से 15 मार्च तक आवेदन करना होगा. इसके बाद वे भर्ती रैलियों के लिए साल में केवल एक बार आवेदन कर सकेंगे. नई भर्ती प्रणाली के पहले चरण में भर्ती अधिसूचना, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एडमिट कार्ड, ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा, नतीजे और कॉल-अप शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Agniveer Recruitment: भारतीय सेना ने क्यों बदली अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया? अब पहले होगा एंट्रेंस टेस्ट वहीं, दूसरे चरण में एडमिट कार्ड, बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन और फिर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.
अब कैसी होगी भर्ती प्रक्रिया? सबसे पहले भर्ती अधिसूचना जारी होगी. इसके बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा. एडमिट कार्ड जारी होंगे. इसके बाद तय जगह पर उम्मीदवारों का कॉमन एंट्रेंस एग्जाम होगा. इसके नतीजे जारी किए जाएंगे. इसमें पास उम्मीदवारों का दूसरे चर में फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल होगा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. अग्निपथ योजना में भी हुआ बदलाव केंद्र की एनडीए सरकार ने पिछले साल तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना का ऐलान किया था. सरकार ने हाल ही में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव किया है. सेना ने अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को बढ़ा दिया था. अब अग्निपथ योजना के लिए ITI- पॉलिटेक्निक पास आउट आवेदन कर सकेंगे. इससे प्री स्किल्ड युवाओं को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा. इतना ही नहीं इससे ट्रेनिंग टाइम भी कम होगा. इस बड़े बदलाव के बाद अब और अधिक युवा उम्मीदवारों को योजना में शामिल होने का मौका मिलेगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










